in

सोजत: बाल दिवस पर विजय आदर्श विद्या मंदिर में हुआ भव्य आयोजन, भाषण प्रतियोगिता के विजेता हुए सम्मानित।

सोजत। भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की 137वीं जयंती एवं बाल दिवस के अवसर पर विजय आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक विद्यालय में विविध कार्यक्रमों का आयोजन हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और अभिव्यक्ति कौशल को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई।

प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने पंडित जवाहरलाल नेहरू के जीवन, विचारों, राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान तथा बच्चों के प्रति उनके स्नेह और शिक्षा के महत्व पर अपने विचार प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान चिराग बोराणा (कक्षा 8), द्वितीय स्थान मोहित प्रजापत (कक्षा 10) तथा तृतीय स्थान ऋषिका (कक्षा 6) ने प्राप्त किया। विजेता विद्यार्थियों को मुख्य अतिथि इंडियन यूथ कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह चारण ने पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि गोविंद सिंह चारण ने कहा कि पंडित नेहरू बच्चों को देश का भविष्य मानते थे। आज के विद्यार्थियों को भी उनसे प्रेरणा लेकर बड़े सपने देखने चाहिए तथा देश और समाज के लिए कुछ बेहतर करने का संकल्प लेना चाहिए।

संस्था संरक्षक सत्तूसिंह भाटी ने कहा कि पंडित नेहरू के जन्मदिवस को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। उनके विचार, दूरदर्शी दृष्टिकोण और राष्ट्र निर्माण में दिया गया योगदान सदैव इतिहास के पन्नों में अमर रहेगा।

विद्यालय व्यवस्थापक दिनेश सोलंकी ने कहा कि नेहरू जी का मानना था कि शिक्षा के माध्यम से ही देश प्रगति के पथ पर आगे बढ़ सकता है। विद्यालय सदैव विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ संस्कार प्रदान करने के लिए प्रयासरत रहेगा।

कार्यक्रम में असलम मेहर ब्लॉक अध्यक्ष कांग्रेस सेवादल, शाहबाज खान सोजत नगर अध्यक्ष राजीव गांधी पंचायती राज संगठन, जगदीश गहलोत पूर्व शारीरिक शिक्षक एवं कवि, दुर्गेश व्यास, गजेन्द्र सिंह माफावत, अजय जोशी, पूनम भटनागर, आशा माली, सुनील पवार, प्रियंका, पिंटू देवी, पायल, कौशल्या देवी, मोहम्मद नासिर अंसारी एवं नवीन सोलंकी सहित विद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

अंत में पंडित जवाहरलाल नेहरू को श्रद्धासुमन अर्पित कर विनम्र श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम का सरस एवं प्रभावी संचालन जगदीश गहलोत ने किया।

Akram Khan

Written by Akram Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोजत: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (IFWJ) उपखंड का दीवाली स्नेह मिलन और बैठक संपन्न

सोजत: आईएफडब्ल्यूजे का दीपावली स्नेह मिलन समारोह संपन्न, प्रेस भवन निर्माण की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन।