in

राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) पाली के चुनाव सम्पन्न- विक्रम सिंह जैतावत बने जिला अध्यक्ष, ओमप्रकाश कुमावत लगातार तीसरी बार जिला मंत्री निर्वाचित।

पाली । राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) पाली का जिला वार्षिक अधिवेशन शनिवार को ताड़केश्वर रामेश्वर सरस्वती बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, मंडिया रोड, पाली में उत्साहपूर्ण एवं शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ। अधिवेशन के दौरान हुए चुनाव में विक्रम सिंह जैतावत जिला अध्यक्ष चुने गए, जबकि ओमप्रकाश कुमावत लगातार तीसरी बार जिला मंत्री निर्वाचित हुए। पूरी कार्यकारिणी निर्विरोध चुनी गई।

 

चुनाव प्रक्रिया की देखरेख प्रदेश मंत्री अमरजीत सिंह, विभाग संगठन मंत्री मुकनाराम बावल, निवर्तमान जिलाध्यक्ष संग्राम सिंह, जिला निर्वाचन अधिकारी शैतान सिंह राठौड़ तथा चुनाव पर्यवेक्षक कानाराम प्रजापति ने की। अधिवेशन में जिले के आठों ब्लॉकों से ब्लॉक अध्यक्ष, मंत्री, महिला मंत्री एवं जिला महासमिति के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

 

प्रदेश मंत्री अमरजीत सिंह ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों से संगठन को सशक्त बनाने, शिक्षकों के अधिकारों की रक्षा करने और शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संगठन पद सम्मान नहीं, बल्कि सेवा का माध्यम है।

 

नवनिर्वाचित अध्यक्ष विक्रम सिंह जैतावत ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि शिक्षकों की समस्याओं के त्वरित समाधान और संगठन को मजबूत बनाने के लिए जिला और ब्लॉक स्तर पर सक्रिय संवाद उनकी प्राथमिकता होगी। वहीं, तीसरी बार जिला मंत्री बने ओमप्रकाश कुमावत ने इसे पूरे संगठन की मेहनत और एकजुटता का परिणाम बताया और पूर्ण निष्ठा से कार्य करने का भरोसा दिलाया।

 

निवर्तमान जिलाध्यक्ष संग्राम सिंह ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए नई टीम को शुभकामनाएं दीं।

 

घोषित कार्यकारिणी

जिला अध्यक्ष – विक्रम सिंह जैतावत

सभाध्यक्ष – भूराराम पटेल

उप सभाध्यक्ष – माधोसिंह राठौड़, उदाराम मकवाना

वरिष्ठ उपाध्यक्ष – सुरेंद्र सिंह राणावत

उपाध्यक्ष (पुरुष) – महेंद्र सिंह महेचा

उपाध्यक्ष (महिला) – कुसुम गोस्वामी

उपाध्यक्ष (माध्यमिक) – अल्लारखा पठान

उपाध्यक्ष (प्राथमिक) – भूपेंद्र कुमार

उपाध्यक्ष (संस्कृत) – भारत सिंह

सचिव (माध्यमिक) – चंद्र प्रकाश मोबारसा

सचिव (संस्कृत) – महेंद्र सिंह जैतावत

जिला मंत्री – ओमप्रकाश कुमावत

अतिरिक्त जिला मंत्री – धन्नाराम शर्मा

महिला मंत्री – बबिता जोगावत

कोषाध्यक्ष – तेजसिंह

कार्यकारिणी सदस्य – देवेंद्र प्रसाद डॉबी, अशोक कुमार, महेंद्र कुमार, जीवाराम सरेल, लक्ष्मण सिंह, दिलीप सिंह चारण, नारायणलाल।

अधिवेशन का समापन संगठन की मजबूती, शिक्षकों के अधिकारों की रक्षा और शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए सामूहिक प्रयास के संकल्प के साथ हुआ।

Rj22 news

Written by Rj22 news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मारवाड़ रोड पर खराब हालात: खाखला से लदा ट्रक पलटा, 40 हजार का नुकसान और दो माह से आमजन परेशान

चुड़ी पाइप उद्योग संघ के अध्यक्ष बने खुर्शीद अली चुडींगर जिले में छाई खुशी की लहर