in

मारवाड़ जक्शन: धामली गांव के रेहान और जोया का स्टेट चयन, गांव में खुशी की लहर।

मारवाड़ जंक्शन तहसील के छोटे से गांव धामली ने खेल जगत में एक और मिसाल कायम की है। गांव के मरहूम अनवर खान पठान के पोते रेहान खान और पोती जोया खान पठान ने अपने-अपने खेलों में राज्य स्तर पर चयन पाकर गांव, विद्यालय और पूरे परिवार का नाम रोशन किया है।

रेहान पठान, जो कि राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय धामली में अध्ययनरत हैं और घिसू खान के पुत्र हैं, पिछले तीन साल से लगातार हॉकी में राज्य स्तर पर खेल रहे हैं। इस बार भी उनका चयन स्टेट टीम में हुआ है। रेहान को इस मुकाम तक पहुँचाने में उनके हॉकी गुरु पुरन सिंह पी.टी.आई. (रा.उ.मा.वि. धामली) का विशेष योगदान रहा है।

इसी परिवार की जोया खान पठान, पुत्री सत्तार खान (एलडीसी), साइक्लिंग में जिले की चैंपियन रही हैं। जोया, राजकीय उच्च बालिका प्राथमिक विद्यालय धामली की छात्रा हैं और उनका भी इस बार स्टेट चयन हुआ है। जोया को तैयार करने में विद्यालय के शिक्षक बच्चन सिंह (टीम मैनेजर) और पवन जी पी.टी.आई. का अहम योगदान रहा, जिन्होंने लगातार मार्गदर्शन और हौसला-अफजाई की।

इनकी उपलब्धियों से पूरे धामली गांव में खुशी और गर्व का माहौल है। पठान परिवार और शिक्षकों की मेहनत से प्रेरित होकर गांव के अन्य बच्चों में भी खेलों के प्रति उत्साह बढ़ा है। ग्रामीणों को विश्वास है कि रेहान और जोया भविष्य में जिले और प्रदेश का नाम और भी ऊंचा करेंगे।

Rj22 news

Written by Rj22 news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिरला स्कूल सोजत ने 69वीं जिला स्तरीय अंडर-19 क्रिकेट प्रतियोगिता का खिताब जीता

पाली में युवक से दुबई नौकरी दिलाने के नाम पर साढ़े चार लाख की ठगी, तीन भाई फरार।