पाली। जिले के एक कमठे में रविवार को कार्य के दौरान बड़ा हादसा हो गया। जानकारी अनुसार खिवाड़ा निवासी **शिवलाल पुत्र मिश्रीलाल ** अचानक चक्कर आने से नीचे गिर गया। घटना देख उसके साथ काम कर रहा एक अन्य मजदूर भी सदमे में आकर बेहोश हो गया।

दोनों को तुरंत पाली के **बागड़ हॉस्पिटल** पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद शिवलाल की गंभीर हालत को देखते हुए उसे **जोधपुर रेफर** कर दिया गया।
बताया जा रहा है कि उसके सिर और कमर पर गहरी चोटें आई हैं। जबकि दूसरे मजदूर की स्थिति सामान्य बताई जा रही है।

