***ब्रैकिंग न्यूज**
पाली जिला मुख्यालय पर स्थित भाजपा प्रदेशाध्यक्ष व राज्य सभा सांसद श्री मदन राठौड़ के टैगोर नगर स्थित निवास स्थल पर उनकी धर्मपत्नी उषा राठौड़ की तबीयत बिगड़ने पर तत्काल बांगड़ अस्पताल की गहन चिकित्सा इकाई में उपचार शुरू किया गया।
वही प्रदेशाध्यक्ष श्री मदन राठौड़ को सुचना मिलने पर कानून मंत्री श्री जोगाराम पटेल के साथ जयपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा पाली पहुंचे ओर बांगड़ हास्पिटल के डाक्टरों की सलाह पर हेलीकाप्टर द्वारा इलाज के लिए जयपुर रवाना हो गए।
प्रदेशाध्यक्ष की धर्मपत्नी की तबीयत बिगड़ने की सुचना मिलते ही जिला कलेक्टर व भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील भंडारी व पूर्व सभापति राकेश भाटी सहित भाजपा कार्यकर्ताओं का बांगड़ अस्पताल में जमावड़ा लग गया था।
*RJ22 News Pali
चीफ़ एडीटर सैय्यद फैयाज बुखारी*****
in Pali News
