पाली। राजस्थान स्टेट हज कमेटी के ट्रेनर आमीन अली रंगरेज़ ने बताया कि हज 2026 के लिए चयनित सभी हज यात्रियों को ₹1,25,000 की दूसरी किस्त 31 अक्टूबर तक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया या ऑनलाइन माध्यम से जमा करानी होगी।
उन्होंने बताया कि सेंट्रल हज कमेटी मुंबई की ओर से मेहरम कोटे के तहत 500 सीटें आरक्षित की गई हैं। यह सुविधा उन महिलाओं के लिए है जो किसी कारणवश हज 2025 के लिए आवेदन नहीं कर सकीं और उनके पति, भाई या बेटा इस वर्ष हज यात्रा पर जा रहे हैं।
हज ख़िदमतगार अमजद अली अल्फ़ाज़ ने बताया कि इस सुविधा के तहत हज आवेदन 16 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक सेंट्रल हज कमेटी की वेबसाइट पर ऑनलाइन किए जा सकते हैं। महिलाओं को आवेदन के साथ रिश्ते संबंधी दस्तावेज़ संलग्न करना अनिवार्य होगा। तय कोटे से अधिक आवेदन मिलने पर चयन लॉटरी प्रणाली से किया जाएगा। चयनित आवेदिकाओं को पासपोर्ट, हार्ड कॉपी और नियत राशि सहित समस्त दस्तावेज़ स्टेट हज कमेटी में जमा कराने होंगे।

