in

पाली में दीपावली 21 अक्टूबर को मनाने का निर्णय, हिन्दू महोत्सव समिति की बैठक में तय हुआ कार्यक्रम।

पाली। इस बार दीपावली की तारीख को लेकर चल रहे असमंजस के बीच हिन्दू महोत्सव समिति ने अपना निर्णय स्पष्ट कर दिया है। बुधवार शाम अग्रसेन भवन में समिति की बैठक संस्थापक सदस्य कमल किशोर गोयल की अध्यक्षता में हुई, जिसमें सर्वसम्मति से 21 अक्टूबर को दीपावली पर्व मनाने का निर्णय लिया गया।

बैठक में ज्योतिषाचार्य हर्ष शर्मा, मुकेश शर्मा, नवीन तिवारी और प्रवीण उपाध्याय ने निर्णय सागर पंचांग के अनुसार बताया कि दीपावली 21 अक्टूबर को होगी, वहीं 22 अक्टूबर को गोवर्धन पूजा एवं रामा-श्यामा पर्व मनाया जाएगा।

विद्वान ज्योतिषाचार्यों ने कहा कि दीपावली की पूजा शहरवासी अपनी सुविधा अनुसार तथा अपने-अपने पंडित द्वारा बताए गए शुभ मुहूर्त में करें।

बैठक में विभिन्न समाजों और संगठनों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे, जिनमें विश्व हिंदू परिषद के प्रांत मंत्री परमेश्वर जोशी, जैन समाज से महेंद्र बोहरा, सिंधी समाज से ललित प्रीतमानी, सिखवाल समाज से हीरालाल व्यास, बाबूलाल नागला, अग्रवाल समाज अध्यक्ष सुनील गुप्ता, सुनील पोद्दार, प्रजापत समाज से शिव प्रकाश प्रजापत, धानमंडी संगठन से दोलाराम पटेल, सर्राफा बाजार से हरिप्रकाश व्यास, राजपूत समाज से महेंद्र सिंह नरूका, खंडेलवाल ब्राह्मण समाज से दामोदर शर्मा, नामदेव छीपा समाज से पूर्णप्रकाश परमार और कान्यकुंज समाज से जयशंकर त्रिवेदी शामिल थे।

Rj22 news

Written by Rj22 news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पाली जिले का मान बढ़ाया: याशिका, हेमंत और चेतन बने RAS अधिकारी।

युवा भाजपा नेता मनीष जावा का रक्तदान कर मनाया जन्मदिन