in ,

जियारत-ए-हरमैन शरीफैन का सुनहरा मौका: 1500 साला जश्न-ए-मीलाद-ए-मुस्तफा के मौके पर भव्य क्विज मुकाबला सम्पन्न 

जोधपुर: इस्लामिक शिक्षा और दुनियावी शिक्षा को हर वर्ग तक पहुंचाने के लिए जोधपुर, पाली, मेड़ता सिटी और पीपाड़ में 1500 साला जश्न-ए-मीलाद-ए-मुस्तफा के मौके पर एक शानदार मालुमाती इनआमी क्विज मुकाबले का आयोजन किया गया। यह आयोजन न केवल ज्ञान और जागरूकता का उत्सव है, बल्कि उमराह शरीफ और अजमेर शरीफ जैसी पवित्र यात्राओं का सुनहरा अवसर भी लेकर आया है। जमात रजा-ए-मुस्तफा, जोधपुर (राजस्थान) के तत्वावधान में होने वाला यह मुकाबला हर उम्र और वर्ग के लिए आयोजित किया गया ।

क्विज मुकाबले का आकर्षण: शानदार इनाम 

इस भव्य क्विज मुकाबले में विजेताओं को मिलेंगे निम्नलिखित शानदार पुरस्कार:  

**पहला, दूसरा और तीसरा इनाम**: उमराह शरीफ की पवित्र यात्रा का टिकट।  

– **चौथा इनाम**: अजमेर शरीफ या बरेली शरीफ की जियारत का मौका, जिसमें दो अन्य सदस्यों के साथ आने-जाने और ठहरने का पूरा खर्च शामिल।  

– **पांचवां इनाम**: 2500 रुपये नकद।  

– **6 से 10वां स्थान**: 1500 रुपये नकद।  

– **11 से 20वां स्थान**: 1200 रुपये नकद।  

– **सभी प्रतिभागियों के लिए**: ऐजाजी सर्टिफिकेट। 

**इस क्विज मुकाबले में रखी गई निम्नलिखित नियम और शर्तें 

1. **कोई उम्र सीमा नहीं**: इस क्विज में पुरुष, महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग सभी हिस्सा ले सकते हैं।

2. **मौलवियत और हिफ्ज के छात्र**: इन तलबा को भाग लेने की इजाजत नहीं होगी।

3. **निसाब (Syllabus)**: प्रतिभागियों को एक किताब दी जाएगी, जिसमें से सभी सवाल पूछे जाएंगे। किताब और पेपर दोनों पूर्ण रूप से हिंदी में होंगे।

4. **पुरस्कार वितरण**: शीर्ष विजेताओं को औलमा-ए-अहले सुन्नत के मुबारक हाथों से पुरस्कार दिए जाएंगे।

5. **महिलाओं के लिए विशेष प्रावधान**:

– यदि कोई खातून चौथी पोजिशन हासिल करती है, तो उसे इनाम की रकम दी जाएगी।

– यदि उमराह का टिकट जीतने वाली खातून है, तो उसे टिकट तभी दिया जाएगा, जब वह मेहरम के साथ जाए। अन्यथा, इनाम की रकम प्रदान की जाएगी।

**परीक्षा में भाग लेने लिए प्रावधान **  

– **रजिस्ट्रेशन फीस**: मात्र 200 रुपये रखी गई।

– **फॉर्म भरने की शुरुआत ईद मिलादुन्नबी के मुबारक दिन से शुरू कर दी गई।

संस्था जमात रजा-ए-मुस्तफा का संदेश

शिक्षा का प्रकाश फैलाने, जागरूकता लाने और इस्लामिक ज्ञान को हर वर्ग तक पहुंचाने के लिए जोधपुर, पाली, मेड़ता सिटी और पीपाड़ क्षेत्रों में शानदार क्विज कंपटीशन का आयोजन किया गया। इस अनूठे आयोजन ने न केवल शिक्षा के प्रति उत्साह जगाया, बल्कि समाज के हर वर्ग को एक मंच पर लाकर एकता और ज्ञान का जश्न मनाया।

एक्जामिनर पाली हाफिज मोहम्मद यासीन ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य इस्लामिक शिक्षा की सही समझ को बढ़ावा देना और लोगों को इसके प्रति जागरूकता, अमन और भाईचारे की भावना प्रेरित करना है।

4000 परीक्षार्थी इस ज्ञान और आध्यात्मिकता के उत्सव में हुए शामिल 

जोधपुर, पाली, मेड़ता सिटी और पीपाड़ क्षेत्र में इस आयोजन के माध्यम से एक नई मिसाल कायम की गई। लोग अपने परिवार और दोस्तों के साथ इस अनूठे अवसर का हिस्सा बनें और जियारत-ए-हरमैन शरीफैन का सपना साकार करने पर लगाया जोर।

परीक्षा सेंटर निम्न स्थानों पर आयोजित  किये गए 

पाली में 4 प्रमुख स्थलों पर आयोजित किए गए इस्लामिक क्वीज कंपटीशन परीक्षा सेंटर

1 सुधाकर उच्च माध्यमिक विद्यालय, किदवई नगर, पाली

2 मयूर बाल निकेतन उच्च माध्यमिक विद्यालय नाडी मोहल्ला , पाली

3 लक्की बाल अपर प्राइमरी स्कूल, हैदर कॉलोनी, पाली

4 जामिया हुजूर मोहद्दीसे कबीर हैदर कॉलोनी पाली।

जब्बार अहमद (संस्थापक सुधाकर उच्च माध्यमिक विद्यालय) ने बताया कि  सुधाकर उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित *इस्लामिक क्वीज कंपटीशन* को लेकर विद्यालय प्रबंधन एवं स्टाफ में उत्साह का माहौल है। उन्होंने बताया कि जब उन्हें इस प्रतियोगिता के लिए विद्यालय को सेंटर के रूप में चुने जाने व 800 परीक्षार्थी की परीक्षा की जानकारी मिली, तो उन्हें अत्यंत खुशी हुई।

उन्होंने कहा कि — *“दीन की खिदमत का यह एक बड़ा अवसर हमें प्राप्त हुआ है। हमने विद्यालय परिसर में प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं तुरंत मुहैया कराईं। मैं जमात रज़ा-ए-मुस्तफा संस्था का दिल से आभार व्यक्त करता हूं।”*

प्रबंधक जब्बार अहमद सर ने आगे बताया कि यह प्रतियोगिता अच्छाई, नेकी और इस्लाम से जुड़ी जानकारी को बढ़ाने का एक बेहतरीन माध्यम है। इससे विद्यार्थियों को न केवल धार्मिक बल्कि दुनियावी जानकारी भी सही रूप में प्राप्त होती है। उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता का सबसे प्रेरणादायक पहलू यह है कि विजेताओं को *मदीना शरीफ की जियारत (उमराह)* का इनाम दिया जाएगा, जो इसे और भी खास बनाता है।

उन्होंने कहा कि शिक्षा का जीवन में अत्यधिक महत्व है और *खासतौर से नारी शक्ति को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाने की बेहद जरूरत है*। इस्लामिक क्वीज कंपटीशन जैसे आयोजन इस दिशा में एक सराहनीय पहल हैं, जो समाज में जागरूकता और शिक्षा के प्रति रुचि बढ़ाने का कार्य करते हैं।

अंत में उन्होंने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि ऐसे आयोजनों से नई पीढ़ी में ज्ञान, सद्भावना और इस्लामी मूल्यों के प्रति लगाव बढ़ता है।

मोइफ अंसारी संचालक मयूर बाल निकेतन उच्च माध्यमिक विद्यालय ने बताया कि हमारे विद्यालय में 300 खवातीनो ने दी इस्लामिक क्वीज कंपटीशन परीक्षा दी।

शाह मोहम्मद खान प्रबंधक जामिया हुजूर मोहद्दीसे कबीर ने बताया कि लक्की बाल अपर प्राइमरी स्कूल में 80 परीक्षार्थीयों और जामिया हुजूर मोहद्दीसे कबीर में 75 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी एवं यह सभी परीक्षार्थी पाली के बाहर से परीक्षा देने पहुंचे थे।

रिपोर्टिंग मोहम्मद जाहिद  (RJ 22 न्यूज़ ब्यूरो चीफ़)

Rj22 news

Written by Rj22 news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

DGPराजस्थान का संगठित गैंग्स ओर अपराधियों के विरुद्ध बड़ा ऐलान

पाली में दीपावली पर गांव गए, पीछे हो गई चोरी: सोने-चांदी के गहने और कैश ले गए चोर; CCTV में तीन संदिग्ध कैद।