in

पाली में दीपावली पर गांव गए, पीछे हो गई चोरी: सोने-चांदी के गहने और कैश ले गए चोर; CCTV में तीन संदिग्ध कैद।

पाली। दीपावली के मौके पर जहां लोग गांव जाकर उत्सव मना रहे थे, वहीं चोरों ने इस मौके का फायदा उठाकर एक घर को निशाना बना लिया। शहर के महालक्ष्मी नगर इलाके में एक मकान का ताला तोड़कर चोर सोने-चांदी के गहने और नकदी उड़ा ले गए।

जानकारी के अनुसार, मकान मालिक अशोक परिवार सहित दीपावली मनाने गांव गए थे। इसी दौरान चोरों ने मौका पाकर घर का ताला तोड़ा और अंदर रखे करीब 2 तोला सोना, 1 किलो चांदी के गहने और 35 हजार रुपए नकद चोरी कर लिए।

रविवार सुबह जब पड़ोसियों ने मकान का ताला टूटा देखा तो उन्होंने तुरंत अशोक और पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही ट्रांसपोर्ट नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मौका मुआयना किया। घर में बिखरा पड़ा सामान देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि चोरों ने पूरे घर की तलाशी ली।

पुलिस ने आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें तीन संदिग्ध युवक नजर आए हैं।

थानाधिकारी ने बताया कि CCTV फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश शुरू कर दी गई है और जल्द ही वारदात का खुलासा किया जाएगा। दीपावली के दौरान शहर में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं से लोगों में दहशत का माहौल है।

Rj22 news

Written by Rj22 news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जियारत-ए-हरमैन शरीफैन का सुनहरा मौका: 1500 साला जश्न-ए-मीलाद-ए-मुस्तफा के मौके पर भव्य क्विज मुकाबला सम्पन्न 

पाली की रोलर स्केटिंग टीम ने राज्य स्तरीय चैंपियनशिप में लहराया परचम, जीते 5 पदक