पाली। शहर में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत गणना प्रपत्र भरने और उन्हें बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) को जमा कराने का कार्य लगातार जारी है।

इसी क्रम में आज, वार्ड संख्या 35/36, रांगनीया मोहल्ला, कुरैशी चौक स्थित भाग संख्या 164 पर यह कार्य किया गया। इस दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री अजीज दर्द, पाली शहर कांग्रेस अध्यक्ष हकीम भाई, और हाजी मेहबूब टी ने बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) श्री जगमाल जी और बीएलओ-2 रफीक भाई अब्बासी के साथ मिलकर गणना प्रपत्र भरने में सहयोग किया।
पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने इस दौरान आम जनता से अपील की कि वे इस महत्वपूर्ण अभियान में सहयोग करें ताकि सुनिश्चित किया जा सके कि कोई भी पात्र मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रह जाए।

यह अभियान मतदाता सूची को त्रुटिरहित और अद्यतन बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण पहल है।
