सोजत। राम सिंह गुड्डा के तत्वावधान में आयोजित बीएलए (बूथ लेवल एजेंट) प्रशिक्षण शिविर का आयोजन धारेश्वर महादेव मंदिर के प्रांगण में किया गया। कार्यक्रम के प्रमुख आयोजक प्रवीण सिंह, राजवीर सिंह, दुर्गपाल सिंह, बंटी नायक व विनोद नायक रहे।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री निरंजन आर्य, प्रभारी ललित जी, ब्लॉक अध्यक्ष सम्पतराज कुमावत, सभी मंडल अध्यक्ष, इकाई अध्यक्ष, पार्षदगण एवं नगर अध्यक्ष सत्यनारायण टांक सहित सेवादल अध्यक्ष असलम मेहर उपस्थित रहे।
ब्लॉक अध्यक्ष सम्पतराज कुमावत ने बताया कि प्रशिक्षण शिविर में सभी कार्यकर्ताओं को SIR प्रक्रिया एवं आवश्यक दस्तावेज की जानकारी दी गई। साथ ही सभी को मतदाता सूची में नए नाम जुड़वाने एवं जागरूकता फैलाने का संदेश भी दिया गया।
कार्यक्रम में मदनलाल पंवार, बालमुकुंद गहलोत, गोविंद दवे, किसान जिलाध्यक्ष राजू लहर, राजू जांगिड, महेंद्र पालरिया, खोखरा पूर्व सरपंच किसन सिंह बड़ा गुड़ा, पूर्व सरपंच मांगीलाल नायक, रूपवास सरपंच भागीरथ देवासी, सवालराम देवासी, कल्याण सिंह, केरनाथजी, धनजी जाट, गोपाराम ढाका, उदाराम, रूपसिंह जेतावत, फरीदा बानो, चंपालाल खोरवाल, नरेश पार्षद, इमरान सिलावट, सुरेंद्र सीरवी, श्याम जोशी, पोकर राम मेघवाल, इरशाद सिलावट, गयुर अहमद और संजय जाजोट सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
शिविर में बूथ स्तरीय कार्यप्रणाली, मतदाता सूची सुधार एवं संगठन सुदृढ़ीकरण पर विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया।

