in

सोजत में FRT कर्मचारी कि मौत का मामला सुलझा: परिवार को आर्थिक पैकेज और सरकारी योजनाओं का लाभ।

सोजत सिटी। बिलावास में ड्यूटी के दौरान करंट हादसे में FRT कर्मचारी रमेश प्रजापत की मौत मामले में न्याय और सहायता की मांग को लेकर प्रजापत समाज द्वारा चल रहे धरने ने मंगलवार को निर्णायक मोड़ ले लिया। समाज के सैकड़ों लोगों ने उपखंड कार्यालय पहुंचकर घेराव किया और मृतक परिवार को समुचित सहायता दिलाने की मांग रखी।

धरने के दौरान लंबी वार्ता के बाद केबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत, पूर्व काबिना मंत्री लक्ष्मीनारायण दवे और सोजत विधायक शोभा चौहान के हस्तक्षेप से समाधान निकाला गया।

समझौते के अनुसार —

कंपनी की ओर से सहायता 25 लाख रुपये का मुआवजा मृतक परिवार को दिया जाएगा।

कंपनी द्वारा आजीवन पेंशन प्रदान की जाएगी।

मृतक के तीनों बच्चों की पढ़ाई का संपूर्ण खर्च कंपनी वहन करेगी।

सरकारी सहायता

विधायक शोभा चौहान ने आश्वासन दिया कि मृतक परिवार को सभी सरकारी योजनाओं का लाभ दिलवाया जाएगा।

साथ ही मुख्यमंत्री सहायता कोष से भी सहयोग उपलब्ध करवाया जाएगा।

परिवार को सांत्वना देते हुए जनप्रतिनिधियों ने हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया। समझौता होने के बाद पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कर दाह संस्कार संपन्न किया गया।

कार्यक्रम में प्रजापत समाज के 108 गांव अध्यक्ष माणक मनुरिया, सोजत रोड मंदिर अध्यक्ष हेमाराम प्रजापत, सोजत सिटी मंदिर अध्यक्ष सुरेश कवाड़िया, धीनावास मंदिर अध्यक्ष छोटूलाल प्रजापत, धीनावास प्रशासक रामलाल चौधरी, बिलावास अध्यक्ष चंद्राराम, खारिया सोडा प्रशासक मोहनलाल प्रजापत, सवराड़ सरपंच प्रतिनिधि महेंद्र कुमार प्रजापत, कुंभकार जिला अध्यक्ष पारसमल प्रजापत, दिग्विजय सिंह, कन्हैयालाल ओझा, राजाराम, विष्णु प्रजापत, शिवलाल सेन, कमल प्रजापत सहित बड़ी संख्या में समाजबंधु, शहरवासी और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Rj22 news

Written by Rj22 news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बस स्टैंड तिराहे पर बीच में पड़ा रहा शराबी युवक आस पास से गुजरते रहें भारी व दुपहिया वाहन

डूंगरपुर में बड़ा हादसा: महिला की बहादुरी से कार में डूब रहे टीचर का परिवार बचा।