पाली।मानव सेवा और सामाजिक सरोकारों की मिसाल पेश करते हुए सिकंदर खान भाटी एंबुलेंस सेवा पाली एवं भाईजान ग्रुप के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार, 28 जनवरी 2026 को बांगड़ हॉस्पिटल परिसर में एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर प्रातः 10 बजे से सायं 4 बजे तक चलेगा, जिसमें बड़ी संख्या में रक्तदाताओं के पहुंचने की उम्मीद है।
शिविर संयोजक सिकंदर खान भाटी ने जानकारी देते हुए बताया कि यह आयोजन केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि जरूरतमंद मरीजों के जीवन को बचाने का एक सशक्त प्रयास है। इस पुनीत कार्य में पाली जिले के सामाजिक, राजनीतिक एवं धार्मिक संगठनों का भरपूर सहयोग मिल रहा है।
प्रमुख अतिथि होंगे
इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी पाली,
बांगड़ हॉस्पिटल अधीक्षक डॉ. कैलाश परिहार,
उपाधीक्षक डॉ. आर.के. विश्नोई,
डॉ. बालगोपाल भाटी एवं डॉ. नोरेन मिर्जा।
विशेष अतिथियों में शामिल रहेंगे।
पाली जिला मुस्लिम समाज सदर एवं पाली शहर कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष मोहम्मद हकीम भाई,
पूर्व पार्षद हाजी मेहबूब टी,
चोटिला दरगाह सदर अमजद अली रंगरेज,
पूर्व पार्षद मोहसिन खत्री,
उमर चढ़वा (ऐ.बी. खान) सहित अनेक जनप्रतिनिधि व समाजसेवी।
इसके अतिरिक्त शहर के कई प्रतिष्ठित समाजसेवी जैसे जीशान अली रंगरेज, इमरान खान तंवर, हाजी रिजवान चढ़वा, यासीन सबावत, मुनाजिर अली चुड़ीगर,जाहिद गोरी (RJ-22 न्यूज़), दिलशेर खान, इंसाफ खान, लियाकत खान, नौशाद खान, आरिफ पिंजारा, आबिद कुरैशी, फिरोज मीर, अशरफ घोसी, शहजाद खिलजी, अयूब लोहार, मौलाना अब्दुल सत्तार क़ादरी, फारुख राणा, शौकत धनानी, बिलाल, मुस्ताक राणा, अल्ताफ (जालोर), फारुख सांवरला, जावेद भोरड़ा, कबीर, फिरोज खान, कलाम राणा, इब्राहिम खान सहित अनेक गणमान्य नागरिक आयोजन को सफल बनाने में जुटे हैं।
आयोजकों ने शहरवासियों से अपील की है कि वे इस महाअभियान में बढ़-चढ़कर भाग लें और रक्तदान कर किसी अनजान जरूरतमंद की जिंदगी बचाने का माध्यम बनें।
“एक यूनिट रक्त – किसी के लिए पूरी जिंदगी” के संदेश के साथ यह शिविर पाली में मानवता की एक नई मिसाल बनेगा।
