पाली जिला मुख्यालय पर 26 जनवरी 2026 सोमवार दोपहर 11/30बजे
बांगड़ अस्पताल टो्मा वार्ड आडिटोरियम हाॅल में मुस्लिम युवा फाउंडेशन के बैनर तले गणतंत्र दिवस के अवसर पर भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया जाएगा।यह जानकारी देते हुए समाजसेवी फाउंडेशन अध्यक्ष मेहराज अली चुडीगर ने बताया कि संविधान दिवस पर फाउंडेशन समिति द्वारा सेवाभावी डाक्टर्स व नर्सिंग स्टाफ व चिकित्सा सेवा से जुड़े सम्बंधित विभागों के अधिकारी गण व हेल्पर सहायकों का शानदार स्वागत कार्यक्रम आयोजित कर स्वागत किया जाएगा।सदर मेहराज अली चुडीगर ने बताया कि पीड़ित मानवता की सेवा में हमेशा अग्रणी भूमिका निभाने वाले चिकित्सा योद्धा का सम्मान कर फाउंडेशन स्वयं को गौरवान्वित महसूस करेगा। समिति के समाजसेवी मोहम्मद यासीन सबावत ने बताया कि इस सम्मान समारोह में ज्यादा से ज्यादा भागीदारी निभा कर कार्यक्रम को सफल बनाएं।*RJ22 News Pali चीफ़ एडीटर सैय्यद फैयाज बुखारी********
