*पाली 25/1/2026 जिला मुख्यालय पर स्थित बांगड़ अस्पताल में
आज सुबह जिला कलेक्टर डॉ एल एन मंत्री औचक निरीक्षण के लिए OPD में पहुंचे। जहां पर ड्यूटी पर तैनात डाक्टर नही मिलने पर नाराजगी जताई ओर कार्यवाहक अधीक्षक आर के विश्नोई को व्यवस्था सुधारने को लेकर कड़ी फटकार लगाई। जिला कलेक्टर डॉ एल एन मंत्री ने OPD निरिक्षण के बाद अस्पताल के अन्य वार्डो में दौरा कर व्यवस्था की जांच की।ओर वार्ड में फैली गंदगी को लेकर सख्त निर्देश दिए।ओर वार्डो में भर्ती मरीजों व परिजनों से वार्ता कर इलाज के बारे में जानकारी ली।ओर विश्नोई से समुचित इलाज ओर दवाओं की व्यवस्था करने को लेकर निर्देशित किया। ओर संबंधित स्टाफ को समय पर ड्यूटी करने पर पांबद किया। ज्ञात रहें पूर्व में विधायक भीमराज भाटी व शहर कांग्रेस अध्यक्ष भी प्रतिनिधि मंडल के साथ दौरा कर अस्पताल में फैली गंदगी ओर भ्रष्टाचार के आरोप लगा चुके हैं। अस्पताल प्रशासन को भी व्यवस्था सुधारने ओर मरीजों को समय पर इलाज ओर दवाओं की व्यवस्था के कड़े इंतजाम करने चाहिए। जिससे आम जनता को राहत महसूस हो।*RJ22 News Pali चीफ़ एडीटर सैय्यद फैयाज बुखारी*********
