in

पाली जिले के गांव चण्डावल में बुजुर्ग से 1.85 लाख की लूट: बाइक सवार बदमाशों ने मोपेड को मारी टक्कर, बैग लेकर फरार।

पाली। जिले में लूट की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। चंडावल थाना क्षेत्र में 69 वर्षीय बुजुर्ग से 1 लाख 85 हजार रुपए लूट लिए गए। बदमाशों ने पहले मोपेड को टक्कर मारी और फिर रुपए से भरा बैग लेकर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गांव में चलाते हैं ATM…

जानकारी के अनुसार सांडिया गांव निवासी चौथाराम पुत्र उम्मेदराम प्रजापत गांव में एक कंपनी का ATM संचालित करते हैं। 17 फरवरी को वे सांडिया स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया शाखा से 1 लाख 85 हजार रुपए निकालकर मोपेड से वापस गांव लौट रहे थे।

रुकने का इशारा, नहीं रुके तो मारी टक्कर…

रिपोर्ट के मुताबिक रास्ते में बाइक पर आए दो युवकों ने उन्हें रुकने का इशारा किया। जब चौथाराम नहीं रुके तो बदमाशों ने तेज गति से बाइक चलाकर उनकी मोपेड को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वे नीचे गिर गए। इसी दौरान आरोपी बैग में रखी नकदी लेकर फरार हो गए।

पुलिस जुटी जांच में…

चंडावल थाना प्रभारी अमराराम मीणा ने बताया कि पीड़ित की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस और साइबर टीम को लगाया गया है। जल्द ही बदमाशों को पकड़ने का दावा किया गया है।

Rj22 news

Written by Rj22 news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुख्यमंत्री की मौजूदगी में भव्य व्यास ने किया मंत्रोच्चार, सोजत हुआ गौरवान्वित

भारत का धूम-धड़ाका जारी: आखिरी ग्रुप मैच में नीदरलैंड पर 17 रन से शानदार जीत।