in

सादगी में रची मिसाल: अलवर में दो IAS अधिकारियों ने की रजिस्ट्री मैरिज।

अलवर। प्रशासनिक सेवा से जुड़े दो युवा अधिकारियों ने सादगी भरी शादी कर नई मिसाल पेश की। अलवर के SDM माधव भारद्वाज और गुजरात के जामनगर की SDM अदिति वासने बुधवार को वैवाहिक बंधन में बंध गए। खास बात यह रही कि इस शादी में न बैंड-बाजा था, न पंडित और न ही बारात—दोनों अपने परिवार के साथ सीधे कलेक्ट्रेट पहुंचे और विवाह पंजीकरण कराया।

जिला कलेक्टर डॉ. अर्तिका शुक्ला के चैंबर में दोनों अधिकारियों ने एक-दूसरे को वरमाला पहनाकर विवाह की औपचारिकता पूरी की। शादी की खबर मिलते ही कलेक्ट्रेट के कर्मचारी और अधिकारी मौके पर पहुंच गए और नवदंपति को शुभकामनाएं दीं।

IAS ट्रेनिंग के दौरान शुरू हुई थी कहानी

माधव भारद्वाज और अदिति वासने—दोनों 2023 बैच के IAS अधिकारी हैं। दोनों की मुलाकात आईएएस ट्रेनिंग के दौरान हुई थी। परिचय धीरे-धीरे दोस्ती में बदला और फिर दोनों ने जीवनसाथी बनने का फैसला किया।

पहले प्रयास में IAS बनीं अदिति…

अदिति वासने मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बरेली की रहने वाली हैं। उन्होंने 2023 में पहले ही प्रयास में 57वीं रैंक हासिल कर IAS परीक्षा पास की। दिल्ली विश्वविद्यालय के जीसस एंड मैरी कॉलेज से बीए ऑनर्स करने के बाद वे सिविल सेवा की तैयारी में जुट गई थीं। वर्तमान में वे गुजरात के जामनगर में प्रांत अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं।

कॉरपोरेट से प्रशासनिक सेवा तक माधव का सफर...

माधव भारद्वाज मसूरी के निवासी हैं। उन्होंने एनआईटी प्रयागराज से कंप्यूटर साइंस में बीटेक और आईआईएम अहमदाबाद से एमबीए किया। इसके बाद माइक्रोसॉफ्ट कंपनी में नौकरी करते हुए सिविल सेवा की तैयारी जारी रखी। वर्ष 2023 में उन्होंने 536वीं रैंक के साथ IAS परीक्षा उत्तीर्ण की।

सादगी भरी शादी बनी चर्चा का विषय…

बिना तामझाम और पारंपरिक शोर-शराबे के हुई यह शादी अलवर में चर्चा का विषय बनी हुई है। प्रशासनिक सेवा के दो अधिकारियों का यह सरल विवाह युवाओं के बीच खास संदेश दे रहा है कि शादी सादगी से भी यादगार बन सकती है।

Rj22 news

Written by Rj22 news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पाली पुलिस की 16 नाकारा गाड़ियों की ई-नीलामी: 22 फरवरी तक निरीक्षण।

पाली में पुलिस का खेल महाकुंभ: 44वीं अंतर जिला पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता 26 से