सोजत। माली सैनी अधिकारी एवं कर्मचारी कल्याण संस्था की एक महत्वपूर्ण बैठक आज सांखला भवन, मोड़ भट्टा, सोजत सिटी में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता संस्था अध्यक्ष श्री मिश्री लाल सांखला ने की। बैठक में समाज के बहुप्रतीक्षित माली समाज प्रतिभा सम्मान समारोह के आयोजन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई और कई अहम निर्णय लिए गए।
बैठक के दौरान मंत्री श्री प्रेम चन्द परिहार ने समाज के विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य को ध्यान में रखते हुए करियर गाइडेंस के लिए सेमिनार अथवा वर्चुअल ऑनलाइन कॉन्फ्रेंस आयोजित करने का सुझाव रखा। इस प्रस्ताव को सभी सदस्यों ने सराहा और इसे लागू करने पर सहमति जताई।
कोषाध्यक्ष श्री ओमप्रकाश सोलंकी ने अधिक से अधिक प्रतिभाओं को मंच देने के उद्देश्य से व्यापक स्तर पर आवेदन आमंत्रित करने की बात कही। उनके इस सुझाव को सर्वसम्मति से स्वीकार करते हुए निर्णय लिया गया कि समाज की प्रतिभाओं तक सूचना पहुंचाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा।
बैठक में सर्वसम्मति से तय किया गया कि माली समाज प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन मई 2026 के अंतिम सप्ताह में किया जाएगा। साथ ही समाज की सभी योग्य प्रतिभाओं से अपील की गई है कि वे 05 मई 2026 तक अपने आवेदन अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करें, ताकि अधिकाधिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया जा सके।
इस अवसर पर संरक्षक श्री हरि किशन चौहान, उपाध्यक्ष श्री कालू राम देवड़ा, श्री ताराचंद परिहार, सदस्य श्री सुरेश सांखला, श्री जितेंद्र गहलोत, श्री भाना राम सहित कई गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। बैठक में समाज के विकास और युवाओं के प्रोत्साहन को लेकर सकारात्मक माहौल देखने को मिला।

