in

पाली के युवक की बेंगलुरु में हत्या, सरियों से हमला कर कि गयी हत्या।

पाली। राजस्थान के पाली जिले से घूमने गए एक युवक की बेंगलुरु में बेरहमी से हत्या कर दी गई। बदमाशों ने पहले कार से टक्कर मारी और फिर लोहे के सरियों से हमला कर युवक कि हत्या कर दी गयी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।

जानकारी के अनुसार पाली जिले के रोहट क्षेत्र के दिवांदी गांव निवासी दलाराम पटेल (27) करीब 10 दिन पहले घूमने के लिए बेंगलुरु गया था। शुक्रवार रात करीब 10:30 बजे वह बलदेव रोड पर अपने दो दोस्तों के साथ खड़ा था। इसी दौरान दो कारों में सवार करीब 5 युवक वहां पहुंचे और दलाराम को टक्कर मार दी।

टक्कर लगते ही दलाराम जमीन पर गिर पड़ा। इसके बाद कारों से उतरे बदमाशों ने उस पर लोहे के सरियों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से घबराकर उसके साथ मौजूद दोनों साथी मौके से भाग गए।

घटना की सूचना मिलने पर वरथूर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर हालत में युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक के भाई अशोक पटेल ने बताया कि दलाराम 10 दिन पहले ही गांव से बेंगलुरु घूमने के लिए निकला था। शुक्रवार देर रात फोन पर घटना की सूचना मिली, जिसके बाद परिवार के सदस्य बेंगलुरु के लिए रवाना हो गए हैं।

परिवार खेती-किसानी से जुड़ा हुआ है और इस घटना के बाद घर में शोक का माहौल है। फिलहाल पुलिस हमलावरों की पहचान और वारदात के कारणों की जांच में जुटी हुई है।

Rj22 news

Written by Rj22 news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Error

पाली में एएनटीएफ की बड़ी कार्रवाई: 192.800 किलो डोडा-पोस्त जब्त, तस्कर फरार।