in

भाजपा के 47वें स्थापना दिवस पर पाली में उत्साह: जिले के 1934 बूथों पर फहराया गया पार्टी का ध्वज

पाली। भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर केंद्रीय व प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार जिला अध्यक्ष सुनील भंडारी के नेतृत्व में जिले भर में भव्य कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान प्रत्येक विधानसभा के हर बूथ, कार्यकर्ताओं के निवास और जनप्रतिनिधियों के आवास पर पूरी आन-बान-शान के साथ पार्टी का ध्वज फहराया गया।

जिला प्रवक्ता तिलोक चौधरी ने बताया कि स्थापना दिवस के पावन अवसर पर आदरणीय प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, जिला अध्यक्ष सुनील भंडारी, पूर्व विधायक ज्ञानचंद पारख, पूर्व सभापति महेंद्र बोहरा और पूर्व नगर सुधार न्यास अध्यक्ष संजय ओझा के आवास पर कार्यकर्ताओं ने ध्वजारोहण किया।

कार्यक्रम प्रभारी राजेंद्र बोराणा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, “आज हम पार्टी का 47वां स्थापना दिवस मना रहे हैं, लेकिन यह सफर आसान नहीं था। हमारे वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने अपना पूरा जीवन खपा दिया और कड़े संघर्ष व बलिदान के बाद आज हम इस मुकाम पर पहुंचे हैं। पार्टी की असली नींव हमारे कार्यकर्ता हैं, जो बूथ से लेकर मंडल तक समर्पण भाव से कार्य कर रहे हैं।”

जिला अध्यक्ष सुनील भंडारी ने इस अवसर पर कहा कि जिले के सभी 1934 बूथों पर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। ध्वजारोहण के साथ-साथ स्वच्छता अभियान और सेवा के विभिन्न कार्य भी किए जाएंगे।

इस गौरवशाली अवसर पर जिला महामंत्री दिग्विजयसिंह राठौड़, देवीलाल मेघवाल, मंगलाराम देवासी, रामकिशोर साबू, शिवप्रकाश प्रजापत, गौतम यति, मूलसिंह भाटी, मंडल अध्यक्ष सुरेश पवार, गोपाल बंजारा, मानवेंद्र सिंह भाटी, सुदर्शनसिंह उदावत, गुमान सिंह रावत, मनोहर कंवर, राजेंद्र किसान, भंवरनाथ योगी, अशोक तलेसरा, अभिषेक दुगड़, राजेश परमार सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Rj22 news

Written by Rj22 news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

तखतगढ़ में दोस्ती की अनोखी मिसाल: 5 घंटे में दो सहेलियों का निधन, एक ही चिता पर अंतिम संस्कार।