in

सोजत में लोकतंत्र के पहरियों का सम्मान, निष्पक्ष पत्रकारिता पर जोर।

सोजत। श्री विजय आदर्श माध्यमिक विद्यालय में लोकतंत्र के पहरियों के सम्मान में आयोजित समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी नाहर सिंह राठौड़ ने कहा कि समालोचना व्यक्ति के व्यक्तित्व को निखारती है, वहीं प्रतिभाओं का सम्मान अन्य लोगों को भी श्रेष्ठ कार्य करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने वर्तमान दौर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और सोशल मीडिया में पारदर्शिता को अत्यंत आवश्यक बताया।

आईएफडब्ल्यूजे के प्रदेश प्रतिनिधि अरुण जोशी ने अपने संबोधन में कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को निष्पक्ष रहते हुए समाज और राष्ट्र की सेवा करनी चाहिए। समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष रामस्वरूप भटनागर ने कहा कि संस्था देशभर की प्रतिभाओं को “राष्ट्र गौरव” से सम्मानित कर महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

समारोह में पत्रकार गौरव सम्मान से अरुण जोशी, कैलाश गहलोत और संजय परिहार को सम्मानित किया गया, जिससे कार्यक्रम में विशेष उत्साह का माहौल रहा।

रुचिर विद्या साहित्य समिति के वरिष्ठ साहित्यकार वीरेन्द्र सिंह लखावत ने कहा कि लेखनी के माध्यम से समाज की दशा और दिशा को संवारना सच्ची रचनात्मकता है। राज्यपाल से सम्मानित सेवानिवृत्त शिक्षक नवनीत राय रुचिर ने कलम को समाज सेवा का सशक्त माध्यम बताया। वहीं डॉ. रशीद गौरी ने स्वतंत्र एवं निर्भीक लेखनी को समाज की अमूल्य धरोहर बताया।

कार्यक्रम का संचालन चेतन व्यास ने प्रभावी ढंग से किया। इस अवसर पर सरपंच प्रतिनिधि महेन्द्र प्रजापत, शारीरिक शिक्षक संघ के जिला संरक्षक सत्तु सिंह भाटी, प्रधानाचार्य दिनेश सोलंकी, मानव सेवा समिति अध्यक्ष राजेश अग्रवाल सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

समारोह के अंत में अतिथियों एवं पत्रकारों का साफा व मोमेंटो देकर सम्मान किया गया।

Rj22 news

Written by Rj22 news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पाली: 13 साल की उम्र में वैराग्य की राह: पाली में दीक्षार्थी आगम का हुआ भव्य बहुमान, भक्ति में झूम उठा जैन समाज।

मोहरा कला में शिव मंदिर का बाहरवा व बालाजी मंदिर का तेरहवां पाटोत्सव हर्षोल्लास के साथ संपन्न।