in

मोहरा कला में शिव मंदिर का बाहरवा व बालाजी मंदिर का तेरहवां पाटोत्सव हर्षोल्लास के साथ संपन्न।

सोजत। निकटवर्ती ग्राम मोहरा कला में सोमवार को शिव मंदिर का बाहरवा एवं इच्छाधारी बालाजी मंदिर का तेरहवां पाटोत्सव अत्यंत श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस धार्मिक आयोजन में सैकड़ों संत-महात्माओं एवं श्रद्धालुओं ने भाग लेकर धर्म लाभ अर्जित किया।

श्री सीताराम सेवा आश्रम, बासिया रोड मोहरा कला में संत श्री सुरेंद्रदास जी महाराज के पावन सानिध्य तथा सुखदेव भक्ति फाउंडेशन, इंदौर के सौजन्य से आयोजित तीन दिवसीय इस भव्य उत्सव में देशभर से संतों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

प्रमुख रूप से मेहंदीपुर बालाजी के महंत डॉ. नरेश पुरी जी महाराज, जयपुर के गलता गेट स्थित कनक बिहारी मंदिर के सियाराम दास महाराज, टीला धाम अरनिया के महंत हरिदास महाराज, जसवंतपुरा-शाहपुरा के भीमा दास महाराज, राजपीपला (राजकोट) के घनश्याम दास बापू, अयोध्या के महंत गणेश दास महाराज, कोटपूतली के महंत घनश्याम दास महाराज तथा नागौर के महामंडलेश्वर कुशल गिरी महाराज सहित अनेक संतों ने अपनी उपस्थिति से आयोजन की शोभा बढ़ाई।

कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों की भी उल्लेखनीय भागीदारी रही। कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत, सोजत विधायक श्रीमती शोभा चौहान, पूर्व विधायक सी.डी. देवल, पाली विधायक भीमराज भाटी एवं मोहन सिंह राठौड़ (ठिकाना मोहरा कला) सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

भक्ति एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समा बांध दिया। इंदौर की सुश्री अनन्या शर्मा ने ‘नानी बाई रो मायरो’ की प्रस्तुति दी, वहीं प्रकाश माली एंड पार्टी (बालोतरा), गीताबेन रबारी (गुजरात) एवं सुश्री अनिता जांगिड़ (रानी) सहित अन्य कलाकारों ने भजनों व लोकगीतों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

 

इस अवसर पर परम पूज्य राघव दास महाराज, चित्रकूट धाम के मुखारविंद से रामार्चा पूजा एवं भव्य अनुष्ठान संपन्न हुआ। आचार्य रोहित शर्मा एवं रामचंद्र जोशी द्वारा विधिवत हवन-पूजन कराया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रवीण वैष्णव, पाली ने किया।

आयोजन की सफलता में अशोक पालड़िया, नारायण लाल सोलंकी, सुखदेव गहलोत, संपत राज गहलोत, संपत राज टाक, मांगीलाल सीरवी (बासना), गजेंद्र कुमावत (उपसरपंच, पिपलिया कला), प्रकाश चंद प्रजापत, पुजारी हीरा दास, पारसमल राखेचा, अरुण कुमार दवे (बासना), मोतीलाल सोनी, हीरालाल पवार, कैलाश वैष्णव सहित अनेक श्रद्धालुओं का सराहनीय सहयोग रहा।

Rj22 news

Written by Rj22 news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोजत में लोकतंत्र के पहरियों का सम्मान, निष्पक्ष पत्रकारिता पर जोर।