धाकड़ी पाली। आज दोपहर बाद क्षेत्र के मौसम ने अचानक करवट ली। शाम 4:30 बजे से ही धाकड़ी और इसके आसपास के इलाकों में आसमान में काली घटाएं छा गईं, जिसके बाद तेज मेघगर्जन और बिजली की कड़क के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई।
इस बेमौसम बारिश ने जहाँ एक ओर धूल भरी गर्मी से राहत दी है, वहीं दूसरी ओर वातावरण में अचानक सर्दी बढ़ा दी है। तेज हवाओं और बारिश के कारण तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है, जिससे लोगों को एक बार फिर गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ा। राहगीरों और खुले में काम करने वाले लोगों को अचानक आई इस बारिश से बचने के लिए सुरक्षित ठिकानों की तलाश करते देखा गया।

