in

धाकड़ी और आसपास के क्षेत्रों में मौसम का मिजाज बदला: तेज गर्जना के साथ बारिश, ठिठुरन बढ़ी

इस्माइल खान छिपा धाकड़ की रिपोर्ट।

धाकड़ी पाली। आज दोपहर बाद क्षेत्र के मौसम ने अचानक करवट ली। शाम 4:30 बजे से ही धाकड़ी और इसके आसपास के इलाकों में आसमान में काली घटाएं छा गईं, जिसके बाद तेज मेघगर्जन और बिजली की कड़क के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई।

इस बेमौसम बारिश ने जहाँ एक ओर धूल भरी गर्मी से राहत दी है, वहीं दूसरी ओर वातावरण में अचानक सर्दी बढ़ा दी है। तेज हवाओं और बारिश के कारण तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है, जिससे लोगों को एक बार फिर गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ा। राहगीरों और खुले में काम करने वाले लोगों को अचानक आई इस बारिश से बचने के लिए सुरक्षित ठिकानों की तलाश करते देखा गया।

Rj22 news

Written by Rj22 news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मोहरा कला में शिव मंदिर का बाहरवा व बालाजी मंदिर का तेरहवां पाटोत्सव हर्षोल्लास के साथ संपन्न।