सोजत। गौ भक्त संत श्री जगदीश गोपाल जी महाराज के सानिध्य में गौ माता को राष्ट्र माता घोषित कराने की मांग को लेकर एक राष्ट्रव्यापी अभियान जोर पकड़ता जा रहा है। इसी कड़ी में सोजत शहर में भी व्यापक स्तर पर हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है।

सोजत निवासी मनीष जागिड़ और दिनेश मेवाड़ा ने जानकारी देते हुए बताया कि “गौ सम्मान अभियान” के तहत विशेष प्रपत्र पर शहरवासियों से हस्ताक्षर कराए जा रहे हैं। इस अभियान को लोगों का भरपूर समर्थन मिल रहा हैजिसमे मंगलाराम सिरवी,चन्द्रप्रकाश गेहलोत,राजेंद्र पंवार,शांतिलाल,जवरीलाल, भरत जांगिड़, चेनाराम, मनोहर,सुशील अग्रवाल, पुरुषोत्तम पारिक,जितेंद्र मकवाना,जितेंद्र जांगिड़,अनील शर्मा, हेमंत त्रिवेदी,सुरेंद्र तंवर सहित सैकड़ों नागरिक अपनी सहमति दर्ज करा चुके हैं
मनीष जागिड़ और दिनेश मेवाड़ा ने बताया कि एकत्रित किए गए हस्ताक्षरित प्रपत्रों को तहसील एवं जिला स्तर पर ज्ञापन के रूप में प्रस्तुत किया जाएगा।
ये ज्ञापन जिला कलेक्टर और उपजिला कलेक्टर के माध्यम से राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम भेजे जाएंगे।
अभियान का मुख्य उद्देश्य सरकार का ध्यान आकर्षित कर गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाना है।


