सोजत। राष्ट्रीय स्तर पर राष्ट्रीय प्रतिभा अवार्ड 2026 से सम्मानित होने के बाद सोजत आगमन पर युवा पत्रकार संजय परिहार का भव्य स्वागत किया गया। माली समाज की हवेली में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में पाली जिला माली समाज के अध्यक्ष एवं चौधरी ताराचंद टांक (सैनी) ने परिहार को माला व साफा पहनाकर अभिनंदन किया।
इस अवसर पर डॉ. किशोर देवड़ा, राकेश भटनागर (शहर मंत्री भाजपा), नाराराम टांक, दिनेश पालरिया, ओमप्रकाश सोलंकी, जितेन्द्र गहलोत सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
सभी ने परिहार को मिठाई खिलाकर बधाई दी और पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर उत्कृष्ट कार्य करने के लिए शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि संजय परिहार की यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे समाज और क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। उनके सम्मान से युवाओं को भी प्रेरणा मिलेगी।
परिहार के सम्मानित होने पर समाज एवं परिवार में हर्ष का माहौल रहा और खुशी जाहिर की गई।


