in

जैतारण। लापरवाही बनी काल: टॉपर छात्र भरत की करंट से दर्दनाक मौत।

जैतारण (ब्यावर)। जिले के जैतारण कस्बे में सिस्टम की बड़ी लापरवाही ने एक होनहार छात्र की जिंदगी छीन ली। सड़क किनारे लगे बिजली के पोल में फैले करंट की चपेट में आने से 15 वर्षीय छात्र भरत रूणेचा की मौत हो गई। यह हादसा मंगलवार शाम करीब 6 बजे बारिश के दौरान हुआ।

जानकारी के अनुसार, बारिश के चलते बिजली के पोल में फॉल्ट आ गया था, जिससे उसमें करंट दौड़ रहा था। अनजान भरत किसी काम से बाहर निकला था और जैसे ही उसका हाथ पोल से टच हुआ, वह करंट की चपेट में आकर बेहोश होकर गिर पड़ा।

मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत डिस्कॉम को सूचना देकर बिजली बंद करवाई और भरत को जैतारण अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे जोधपुर रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।

पढ़ाई में था अव्वल…

भरत जैतारण की मरूधर स्कूल का मेधावी छात्र था। उसने पिछले साल 10वीं बोर्ड में 98.33% अंक हासिल कर स्कूल में टॉप किया था। इस साल 11वीं कक्षा में भी वह प्रथम स्थान पर था।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़…

भरत के पिता ऑटो चालक हैं। बेटे की असमय मौत से परिवार सदमे में है और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

पुलिस के अनुसार, बुधवार को पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है और मामले की जांच जारी है।

Rj22 news

Written by Rj22 news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

युवा पत्रकार संजय परिहार का राष्ट्रीय प्रतिभा अवार्ड 2026 से सम्मानित होने पर हुआ भव्य स्वागत।

पाली में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-डम्पर की टक्कर, ड्राइवर की पसलियां टूटी, जोधपुर रेफर।