in

पाली में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-डम्पर की टक्कर, ड्राइवर की पसलियां टूटी, जोधपुर रेफर।

पाली। गुरुवार सुबह जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जब सोडावास-टेवाली मार्ग पर ट्रक और डम्पर की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसा इतना जोरदार था कि दोनों वाहनों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और उनमें सवार लोग अंदर ही फंस गए।

सूचना के अनुसार, सदर थाना क्षेत्र में हुए इस हादसे में डम्पर के रॉन्ग साइड से आने के कारण टक्कर हुई। टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से काफी मशक्कत के बाद ड्राइवर और खलासी को बाहर निकाला गया।

घायलों को तुरंत पाली के बांगड़ हॉस्पिटल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया। हादसे में गंभीर रूप से घायल 50 वर्षीय रामूराम (निवासी आगोलाई, बालेसर) के सीने की पसलियां टूट गईं। हालत नाजुक होने पर उसे जोधपुर रेफर कर दिया गया।

वहीं, दूसरे घायल ढलाराम (निवासी कानेलाव, पाली) का इलाज बांगड़ हॉस्पिटल में जारी है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि रामूराम पत्थरों की पट्टियां भरकर बूसी की ओर जा रहा था, तभी सामने से आ रहे डम्पर से उसकी भिड़ंत हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Rj22 news

Written by Rj22 news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जैतारण। लापरवाही बनी काल: टॉपर छात्र भरत की करंट से दर्दनाक मौत।

सोजत के खोखरा स्तिथ गांव के सरकारी स्कूल में बड़ी चोरी: कंप्यूटर, CCTV सिस्टम सहित कीमती सामान ले उड़े चोर।