सोजत। भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष दीपिका शर्मा के संयोजन में सोजत विधायक श्रीमती शोभा चौहान का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर को खास बनाते हुए पक्षियों के लिए दाना-पानी के परिण्डे लगाकर कार्यक्रम को सामाजिक सरोकार से जोड़ा गया।

कार्यक्रम के दौरान दीपिका शर्मा ने केंद्र व राज्य की डबल इंजन सरकार द्वारा नारी सशक्तिकरण के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अप्रैल माह में संसद का विशेष सत्र भी महिलाओं को दिए जा रहे 33 प्रतिशत आरक्षण को समर्पित है।
महिला मोर्चा द्वारा लगातार सामाजिक कार्यों में भागीदारी निभाई जा रही है। पिछले चार वर्षों से महिला मोर्चा पक्षियों के लिए परिण्डे, घोंसले और गमलों का वितरण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रहा है।
इस अवसर पर सभी महिला कार्यकर्ताओं ने विधायक शोभा चौहान के दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। पर्यावरण संरक्षण को समर्पित गजेन्द्र जैन ने महिलाओं की इस क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। वहीं पूर्णिमा सोनी ने सभी का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में अंजु सोनी, राधिका शर्मा, प्रियंका जोशी, विमला भंडारी, कमलेश, सीमा घांची, उर्मिला शर्मा, सरस्वती, राजकन्या देवी, तरूणा सोनी, श्यामा देवी, वैशाली, संगीता सहित कई महिलाएं उपस्थित रहीं।


