in

सोजत: धूमधाम से मनाई गई श्री सेन जी महाराज की 726वीं जयंती, भव्य शोभायात्रा निकली।

सोजत। श्री मारू सैन समाज नवयुवक मंडल सोजत द्वारा केरिया स्थित श्री सेन मंदिर में श्री सेन जी महाराज की 726वीं जयंती बड़े हर्षोल्लास के साथ विधायक श्रीमती शोभा चौहान की अध्यक्षता में मनाई गई।

इस अवसर पर केरिया जी से भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें समाज बंधुओं का विशाल जुलूस विवेकानंद मार्ग, चौगानिया का बास, धानमंडी और मुख्य बाजार से होते हुए तहसील चौराहा तक पहुंचा। शोभायात्रा में श्रद्धालु नाचते-गाते चल रहे थे तथा शिव-पार्वती, हिरण्यकश्यप-नृसिंह भगवान और राधा-कृष्ण की आकर्षक झांकियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं।

कार्यक्रम के दौरान समाज के 21 प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को मोमेंटो, प्रशस्ति पत्र एवं 500 रुपए नकद देकर सम्मानित किया गया। साथ ही कार्यक्रम की व्यवस्थाओं एवं बोलियों में सहयोग देने वाले भामाशाहों को भी सम्मानित किया गया। कार्यकारिणी के सभी सदस्यों को भी पारितोषिक प्रदान किए गए।

इस अवसर पर समाज द्वारा आगामी नवंबर माह में सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित करने का महत्वपूर्ण निर्णय भी लिया गया।

कार्यक्रम में संरक्षक मानाराम, अध्यक्ष इंद्रमल, उपाध्यक्ष महावीर भाटी व दिलीप तंवर, कोषाध्यक्ष मोतीलाल व भूराराम, सचिव रतन सेन, प्रचार मंत्री रतनलाल मंडला सहित समाज के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। सैकड़ों समाज बंधुओं की मौजूदगी ने आयोजन को भव्य रूप दिया। मंच संचालन पंकज सैन ने किया।

इसी क्रम में वेद नाई सेन समाज द्वारा भी जयंती समारोह आयोजित किया गया, जिसमें ओमप्रकाश, अशोक, पारस, भरत, राकेश, विनोद, सुनील, आदेश, अमित, संजय, दिनेश और मुकेश सहित कई समाज बंधु उपस्थित रहे।

Rj22 news

Written by Rj22 news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

डिजिटल स्कूल का सपना हुआ साकार, भामाशाह ने भेंट किया डिजिटल बोर्ड।

सोजत: विधायक श्रीमती शोभा चौहान ने दो वर्षों के विकास कार्यों का लेखाजोखा किया पेश, ‘प्रगति के पथ पर सोजत’ पुस्तक का विमोचन।