in

जयपुर में युवती से सरेराह दुर्व्यवहार का वायरल हुआ वीडियो: परिवहन विभाग की त्वरित सख्त कार्रवाई।

जयपुर। राजधानी जयपुर में एक युवती के साथ दुर्व्यवहार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस कार्रवाई से पहले ही परिवहन विभाग ने आरोपियों पर सख्त कदम उठाए हैं।

परिवहन विभाग ने संबंधित वाहन मालिक की आरसी (रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट) रद्द कर दी है, वहीं घटना में शामिल दोनों बाइक सवारों के ड्राइविंग लाइसेंस भी निरस्त कर दिए गए हैं। यह कार्रवाई आरटीओ जयपुर के अधिकारी राजेन्द्र शेखावत के निर्देशन में की गई।

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सड़क पर अनुशासनहीनता और महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

इस तरह के मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी ताकि समाज में कड़ा संदेश दिया जा सके।

Rj22 news

Written by Rj22 news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IPL 2026: RCB का धमाका जारी, लखनऊ को हराकर बनी नंबर-1 — आज मुंबई vs पंजाब में बड़ा मुकाबला

PCC में गूंजा सोजत का नाम: युवा नेता इरशाद सिलावट का हुआ सम्मान।