in

पाली में महंगे कमर्शियल गैस सिलेंडर के खिलाफ अनोखा विरोध, ‘शवयात्रा’ निकाल जताया रोष।

पाली। शहर में कमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़ते दामों को लेकर लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। इसी कड़ी में शुक्रवार को लेबर कॉलोनी क्षेत्र में लोगों ने अनोखे तरीके से विरोध प्रदर्शन करते हुए गैस सिलेंडर की ‘शवयात्रा’ निकाली और सरकार के फैसले के खिलाफ जोरदार नाराजगी जताई।

 

इस प्रदर्शन में खास तौर पर फास्ट फूड और नाश्ते के ठेले लगाने वाले लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए। चाय की टपरियों से लेकर मोमो, पानी-पूरी, चाऊमीन, इडली, रवा डोसा, मिठाई-नमकीन बेचने वाले छोटे व्यवसायियों ने इस बढ़ोतरी को अपने रोजगार पर सीधा असर बताया।

कांग्रेस नेता भंवर राव ने कहा कि वर्तमान में शादी-विवाह का सीजन चल रहा है, ऐसे समय में कमर्शियल सिलेंडर के दाम बढ़ाना आमजन और कारोबारियों के लिए बड़ी परेशानी खड़ी कर रहा है। उन्होंने कहा कि कई लोगों को शादी समारोहों में गैस की व्यवस्था करना मुश्किल हो रहा है, जिससे मेन्यू तक बदलना पड़ रहा है।

वहीं दूसरी ओर भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील भंडारी ने बढ़ती कीमतों के पीछे अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों को जिम्मेदार बताया। उन्होंने कहा कि , और के बीच युद्ध जैसे हालात के कारण गैस आपूर्ति प्रभावित हुई है, जिसका असर भारत सहित कई देशों में कीमतों पर पड़ा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह स्थिति अस्थायी है और सरकार ने जानबूझकर दाम नहीं बढ़ाए हैं।

प्रदर्शन के दौरान स्थानीय नागरिकों ने भी बढ़ती महंगाई पर चिंता जताते हुए जल्द राहत की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही कीमतों पर नियंत्रण नहीं किया गया तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

Rj22 news

Written by Rj22 news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पाली में क्रिकेट का महाकुंभ: 3 मई को होगा ‘मुस्लिम प्रीमियर लीग 2026’ का भव्य ऑक्शन, अम्बा हवेली में सजेगी खिलाड़ियों की मंडी

शादी के कार्ड बांटने निकले पिता की सड़क हादसे में मौत, घर की खुशियां पलभर में मातम में बदली