सोजत।क्षेत्र की कानून व्यवस्था, यातायात सुचारू संचालन एवं स्वच्छता व्यवस्था को लेकर पुलिस चौकी में व्यापार मंडल दुकानदार और प्रतिनिधियों के मध्य बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में पुलिस प्रशासन, व्यापारियों, गणमान्य नागरिकों एवं स्थानीय लोगों ने भाग लिया।
बैठक में अवगत करवाया गया कि मुख्य बाजार में हाथ थैले और रेहड़ी वाले अनावश्यक और अवस्थित सड़क के मध्य खड़े हो जाते है जिससे आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है और यातायात बाधित होता है जिस के मध्य नजर थैले और रेहड़ी वालों को बाजार के मुख्य मार्ग पर खड़ा ना रह कर सड़क के कॉर्नर पर उपलब्ध स्थान पर एक तरफ जिससे यातायात बाधित ना हो वहां खड़े रहने हेतु पाबंध किया जाएगा ।
इसके अतिरिक्त दुकानदारों को अपनी दुकानों के बाहर सामान नहीं रखने तथा सड़क एवं सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण नहीं करने के निर्देश दिए गए, ताकि बाजार क्षेत्र में यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे एवं आमजन को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
नगर पालिका सोजत द्वारा दुकानदारों द्वारा दुकान के बाहर रखी सामग्री को हटाने हेतु जरिए लाउड स्पीकर सूचना की जाकर और तत्पश्चात् भी दुकान के बाहर से रखे सामग्री को नहीं हटाए जाने की स्थिति में पालिका द्वारा जप्ति की कार्रवाई की जाएगी और आगे भी जारी रहेगी ।
बैठक के दौरान क्षेत्र में सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर पूर्ण प्रतिबंध की पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही राजपोल से चारभुजा मार्ग तक वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था का पालन करने एवं निर्धारित दिशा से ही वाहनों की आवाजाही रखने हेतु आमजन को पाबंद किया गया।
पुलिस प्रशासन द्वारा सभी से नियमों की पालना करते हुए क्षेत्र में शांति, स्वच्छता एवं सुव्यवस्थित यातायात बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की गई।

