in

सोजत के वार्ड संख्या -10 के नव निर्वाचित पार्षद सुधीर दवे : सामाजिक सेवा, धार्मिक गतिविधियों और विकास के संकल्प के साथ बढ़ाएंगे कदम।

सोजत सिटी। नगर पालिका चुनाव 2026 में वार्ड संख्या 10 से नव निर्वाचित पार्षद सुधीर दवे पेशे से फोटोग्राफर है वो बहुमुखी प्रतिभा के धनी होने के साथ सामाजिक एवं धार्मिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। शिक्षा, समाजसेवा और सांस्कृतिक गतिविधियों से जुड़े सुधीर दवे ने वार्डवासियों की समस्याओं के समाधान तथा सोजत के विकास में सक्रिय योगदान देने का संकल्प व्यक्त किया है।

25 वर्षों से संगीतमय सुंदरकांड की प्रस्तुति…

सुधीर दवे का जन्म 1 अगस्त 1978 को भरतपुर में हुआ। उनके पिता रामाकिशन दवे एवं माता विजयलक्ष्मी दवे हैं। मूल रूप से सोजत के महालक्ष्मी मंदिर के पास बड़ा बास क्षेत्र से जुड़े सुधीर दवे ने मैट्रिक की परीक्षा प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण की। वे पिछले 25 वर्षों से संगीतमय सुंदरकांड की प्रस्तुति दे रहे हैं।

सुंदरकांड मंडली के माध्यम से गौसेवा से जुड़े सुधीर दवे नगर के प्रमुख मंदिर चारभुजा नाथ मंदिर के ट्रस्टी भी हैं। धार्मिक गतिविधियों के साथ-साथ वे विगत 15 वर्षों से सोजत की फागोत्सव मंडली के सदस्य हैं। यह मंडली शहर के विभिन्न मंदिरों में एक माह तक फागोत्सव के दौरान सांस्कृतिक एवं धार्मिक प्रस्तुतियां देती आ रही है।

सेवा के संकल्प के साथ वार्ड विकास की प्राथमिकता…

नवनिर्वाचित पार्षद सुधीर दवे ने कहा कि वे सेवा के संकल्प के साथ वार्डवासियों के बीच आए हैं। बिजली, पानी, सड़क, सामाजिक सुरक्षा पेंशन एवं वृद्धावस्था पेंशन सहित आमजन से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए वे सदैव तत्पर रहेंगे।

उन्होंने बताया कि उनका उद्देश्य वार्ड के नागरिकों की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाना और उनके समाधान के लिए निरंतर प्रयास करना है।

यह है विकास का विजन…

पार्षद सुधीर दवे ने सोजत के समग्र विकास को लेकर अपना विजन साझा करते हुए कहा कि वे विधायक श्रीमती शोभा चौहान, पूर्व कैबिनेट मंत्री लक्ष्मीनारायण दवे, नगरपालिका अध्यक्ष कीर्ति राजेश तंवर, उपाध्यक्ष राकेश पंवार एवं सभी पार्षद साथियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर विकसित सोजत के निर्माण में योगदान देना चाहते हैं।

उन्होंने सोजत में लाइब्रेरी, साइंस पार्क, जिम, सहायक सूचना एवं प्रसारण कार्यालय तथा ऐतिहासिक दुर्ग के जीर्णोद्धार एवं विकास सहित विभिन्न कार्यों के लिए सक्रिय रहने का संकल्प व्यक्त किया। उनका कहना है कि शहर के विकास और आमजन की सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक हैं।

वार्ड 10 की उम्मीदें, विकास का संकल्प…

धार्मिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों से जुड़े सुधीर दवे अब जनप्रतिनिधि के रूप में वार्ड 10 के विकास और जनसमस्याओं के समाधान की दिशा में कार्य करने को प्रतिबद्ध हैं। वार्डवासियों की अपेक्षाओं पर खरा उतरना और सोजत के विकास में अपनी भूमिका निभाना उनके विजन का प्रमुख हिस्सा है।

 

मिडिया शैल के चेतन कुमार व्यास और अकरम खान का संकलन।

Akram Khan

Written by Akram Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोजत। नमामि भारतम् : वन्दे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सोजत में गूंजा राष्ट्र स्वर।