सोजत सिटी। विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम “नमामि भारतम्” के अंतर्गत शुक्रवार को मोतीचंद सेठिया आदर्श विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में राष्ट्रीय गीत वन्दे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में ऐतिहासिक आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रातः 11 बजे विद्यार्थियों, आचार्यों, प्रबंध समिति के सदस्यों, अभिभावकों एवं पूर्व छात्रों सहित गणमान्य नागरिकों ने एक स्वर में वन्दे मातरम् का सामूहिक गायन कर राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया।
150 वर्षों की यात्रा और राष्ट्रगीत की पृष्ठभूमि से कराया परिचित…
कार्यक्रम से पूर्व गजेन्द्र सिंह गहलोत ने वन्दे मातरम् की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि एवं 150 वर्षों की यात्रा के बारे में जानकारी साझा की। उन्होंने राष्ट्रीय गीत के महत्व तथा राष्ट्रभावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का उद्देश्य आम नागरिकों में राष्ट्रगीत के प्रति सम्मान और राष्ट्रभक्ति की भावना को जागृत करना तथा वन्दे मातरम् को जनजीवन का अभिन्न अंग बनाना रहा।
गणमान्य नागरिकों व पूर्व छात्रों ने लिया हिस्सा…
विद्यालय परिसर में आयोजित सामूहिक गायन में विद्यार्थियों के साथ प्रबंध समिति के सुरेश सुराणा, गजेन्द्र मेहता, जुगल किशोर दवे, वरिष्ठ नागरिक परिषद अध्यक्ष सुरेश ओझा, पेंशनर समाज अध्यक्ष लालचंद मोयल, भारत विकास परिषद अध्यक्ष देवी लाल सांखला, प्रधानाचार्य स्वरूप सिंह, चारण गढ़वी अखिल भारतीय संगठन अध्यक्ष अनोप सिंह लखावत, विहिप जिला मंत्री मांगीलाल, भागीरथ विश्वकर्मा, चेतन व्यास, रसीद गौरी, भव्य व्यास, पुष्पतराज मुणोत, अरुणा राठौड़, रमेश त्रिवेदी, ईश्वर सिंह सहित अनेक गणमान्य नागरिकों एवं पूर्व छात्रों ने भाग लिया।
अतिथियों का स्वागत, व्यवस्थाओं का संयोजन…
कार्यक्रम की संयोजक श्रीमती आरती गौड़ रहीं, जबकि संचालन हड़मत कुमार ने किया। प्रधानाचार्य दीप सिंह राजावत ने वन्दे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय द्वारा रचित राष्ट्रीय गीत के संबंध में जानकारी साझा की। उन्होंने आगंतुक अतिथियों का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम की व्यवस्थाओं एवं संयोजन में आचार्य हड़मत सिंह, शिल्पा भट्ट, रंजना, ममता, राकेश, प्रकाश पालड़िया, शिवदत सिंह, कौशल्या माली, जशोदा, अपूर्वा व्यास, मान वीरेंद्र एवं ललित चौहान ने सहयोग किया।
भारत माता के जयघोष के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। सामूहिक गायन और राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत वातावरण ने विद्यालय परिसर में एकता, देशप्रेम एवं राष्ट्रीय चेतना का संदेश दिया।

