सोजत सिटी। शहर के नर्सिहपुरा क्षेत्र में नगर पालिका द्वारा स्थापित पानी की टंकियों से मोटर के तार चोरी होने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं, जिससे जल आपूर्ति बाधित हो गई है और क्षेत्रवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
जानकारी के अनुसार, हाल ही में एलआईसी ऑफिस के पास तथा राधा कृष्ण मंदिर के निकट स्थित पानी की टंकियों से मोटर के तार चोरी हो गए। इन घटनाओं के चलते पानी सप्लाई प्रभावित हो रही है, जिससे लोगों को पानी भरने के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है।
लगातार हो रही चोरी की वारदातों से क्षेत्र में रोष और भय का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि चोरों के हौसले बुलंद हैं और प्रशासन को इस दिशा में सख्त कदम उठाने चाहिए।
मामले की सूचना वार्ड नंबर 35 के पूर्व पार्षद बबलू, असलम मेहर और गोविंद चारण द्वारा पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जल्द ही आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने तथा समस्या के समाधान का आश्वासन दिया।
क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि पानी की टंकियों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लग

