सोजत। निकटवर्ती ग्राम गुढ़ा कला में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें ‘संगठन बढ़ाओ, लोकतंत्र बचाओ’ अभियान के तहत व्यापक विचार-विमर्श किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
आम सभा को संबोधित करते हुए सोजत विधानसभा से कांग्रेस के प्रत्याशी एवं पूर्व मुख्य सचिव निरंजन आर्य ने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए सभी को मिलकर कमजोर पक्षों की पहचान करनी होगी और उनके समाधान के लिए ठोस रणनीति बनानी होगी।
पाली जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिशु पाल सिंह ने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि अब समय आ गया है कि कार्यकर्ता सतर्क होकर डोर-टू-डोर जनसंपर्क करें। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ होते हैं और पार्टी को अपने कार्यकर्ताओं पर गर्व है।
पाली लोकसभा से संसद प्रत्याशी श्रीमती बेनीवाल ने कांग्रेस की नीतियों और कार्यशैली को आम जनता तक पहुंचाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि जन-जन तक पहुंचकर वर्तमान भाजपा सरकार की वास्तविकता को उजागर करना जरूरी है।
इस अवसर पर विशन सिंह झुपेलाव एवं अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष कालू घोसी सहित अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम की शुरुआत में ब्लॉक सोजत अध्यक्ष संपत राज कुमावत ने सभी अतिथियों का स्वागत किया तथा साफा पहनाकर उनका अभिनंदन किया।
बैठक में सोजत शहर अध्यक्ष सत्यनारायण टांक, बगड़ी नगर अध्यक्ष श्याम जोशी, सत्तार खान हरियामली, राजवीर सिंह गुड़ा, रामसिंह, पोकर राम बगड़ी, सुरेंद्र चौधरी, आरिफ खान, घनश्याम मेवाड़ा, भैरा राम सारंगवास, केरनाथ गुढ़ा कला, भंवर जी गुढ़ा कला सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
कार्यक्रम की समुचित व्यवस्थाएं राजू खान तेली द्वारा की गई, जबकि संचालन गोविंद दवे (खोखरा) ने किया।


