सोजत। शहर के विभिन्न क्षेत्रों में शनिवार सुबह कुछ घंटों के लिए बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत विभाग द्वारा रखरखाव कार्य के चलते यह शटडाउन लिया जाएगा।
बिजली विभाग के सहायक अभियंता अमित कुमार चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 16 मई 2025 को सुबह 08:00 बजे से 10:30 बजे तक एमएम नगर, पतालियां जाव, डाक बंगला रोड, बिरला स्कूल के आसपास के क्षेत्र तथा गोयल हॉस्पिटल के आसपास के इलाकों में विद्युत सप्लाई बंद रहेगी।
उन्होंने बताया कि यह कटौती विद्युत लाइनों के रखरखाव एवं मरम्मत कार्य के कारण की जा रही है।
विभाग ने आमजन से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि निर्धारित समय के दौरान आवश्यक कार्य पहले ही निपटा लें।


