in

सोजत राजकीय अस्पताल के प्रसूति वार्ड में हुआ शॉर्ट सर्किट, धुएं से मची अफरा-तफरी — स्टाफ की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा।

सोजत। शहर के जिला अस्पताल के प्रसूति (गायनिक) वार्ड में शुक्रवार को अचानक शॉर्ट सर्किट होने से धुआं उठने लगा, जिससे वार्ड में भर्ती मरीजों और परिजनों के बीच अफरा-तफरी मच गई। धुआं फैलते ही वहां मौजूद महिलाओं और उनके परिजनों में घबराहट का माहौल बन गया।

हालांकि, ड्यूटी पर तैनात अस्पताल स्टाफ ने तत्परता दिखाते हुए स्थिति को संभाल लिया। कर्मचारियों ने तुरंत सभी मरीजों को सुरक्षित बाहर निकालकर दूसरे वार्ड में शिफ्ट किया, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई।

घटना की सूचना मिलते ही सोजत नगर पालिका की दमकल टीम भी मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक अस्पताल में उपलब्ध अग्निशमन साधनों की मदद से स्थिति पर काबू पा लिया गया था।

अस्पताल प्रशासन के अनुसार, प्रसूति वार्ड में भर्ती सभी मरीज पूरी तरह सुरक्षित हैं और किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।

घटना के बाद अस्पताल परिसर में कुछ समय के लिए तनाव का माहौल रहा, लेकिन समय रहते उठाए गए कदमों से बड़ा हादसा टल गया।

Akram Khan

Written by Akram Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोजत में कल सुबह कई इलाकों में बिजली रहेगी बंद।