सोजत। Indian Federation of Working Journalists (आईएफडब्ल्यूजे) राजस्थान के अध्यक्ष उपेन्द्रसिंह राठौड़ के निर्देशानुसार पाली जिले की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है। जोधपुर संभाग प्रभारी राजीव गोड की सहमति एवं जिलाध्यक्ष अरुण कुमार जोशी की अनुशंसा पर सोजत के वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही को जिला सचिव नियुक्त किया गया है।
अब्दुल समद राही ने वर्ष 1993-94 में पाक्षिक ‘वृन्द ज्योति’ से अपनी पत्रकारिता की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने विभिन्न समाचार पत्रों में कार्य करते हुए अपनी पहचान बनाई। वर्तमान में वे ‘शबनम ज्योति’ के प्रधान संपादक एवं ‘दैनिक हुकमनामा’ समाचार पत्र के संवाददाता के रूप में सक्रिय हैं।
नई जिला कार्यकारिणी में सलाहकार मंडल में राजेन्द्र सिंह देणोक, कन्नू भीलवाड़ा, डॉ. राजकमल पारीक (बिजोवा), सुभाष त्रिवेदी, बशीरुद्दीन चढ़वा, मनोज शर्मा एवं चेनराज भाटी को शामिल किया गया है।
इसी प्रकार महासचिव पद पर सुनील दत्त त्रिवेदी, कोषाध्यक्ष के रूप में महेंद्रसिंह लखावत तथा सचिव पद पर अरविंद कुमार जोशी (तखतगढ़, सुमेरपुर), मोहम्मद यासीन रॉयल, अब्दुल समद राही (सोजत), सैयद ए.के. सिलावट, अशोक जोशी (राणावास) एवं जगदीश सिंह गेहलोत (देसूरी-नारलाई) को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसके अलावा जयनारायण सिंह टांक (सोजत रोड), कालूराम गर्ग, मीठालाल मालवीय (पाली), मुकेश राजा (पाली), नेनाराम सीरवी (चाचोड़ी), जयेश दवे (मारवाड़ जंक्शन ग्रामीण), धर्मेंद्र वैष्णव (पाली) एवं दीपक डी. सारस्वत (पाली) सहित अन्य सदस्यों को भी कार्यकारिणी में शामिल किया गया है।
नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत बनाने तथा पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिए सक्रिय रूप से कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया है।


