in

जोधपुर।रेलवे ब्राह्मण समाज का महा सम्मेलन।

शनिवार शाम होटल श्रीराम एक्सिलेंसी, जोधपुर में दिनांक 16 मई को रेलवे में कार्यरत ब्राह्मण समाज के 200 से अधिक जोधपुर मण्डल के कर्मचारियों का स्नेह सम्मेलन आयोजित किया गया । जिसमें रेलवे के विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने समाज में भगवान श्री परशुराम के योगदान और मार्गदर्शन की चर्चा की । वक्ताओं ने ब्राह्मण समाज की एकता पर बल दिया और इसे समय की जरूरत बताया ।

कार्यक्रम में सर्वसम्मति से ब्राह्मण समाज की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें श्री ललित शर्मा से नि स्टेशन डायरेक्टर को संरक्षक और मार्गदर्शक मनोनीत किया गया। कार्यकारिणी में सुनील दत्त चतुर्वेदी , अध्यक्ष, दिनेश कुमार शर्मा , सचिव चुने गए साथ ही राकेश बोड़ा कार्यकारी अध्यक्ष, ईश्वर चंद शर्मा कोषाध्यक्ष , सुदर्शन शर्मा और अरूण गोतम को सहायक सचिव और शांतिलाल को उपाध्यक्ष बनाया गया । अनूप त्रिवेदी, डाक्टर पाराशर, नरेंद्र , योगेश आचार्य, पंकज शर्मा और मनोज शर्मा कार्यकारी सदस्य नामित हुए ।
कै जे अय्यर को कार्यकारिणी में सलाहकार नामित किया गया ।

Akram Khan

Written by Akram Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोजत में सोमवार को ढाई घंटे बिजली कटौती, कई इलाके रहेंगे प्रभावित।