in

सोजत रोड मे जैन समाज ने लिया गुरु दर्शनों का लाभ।

सोजत रोड। सोजत रोड जैन समाज सहित अन्य धर्म प्रेमी श्रद्धालुओं ने शुक्रवार को निकटवर्ती ग्राम सारण में आयोजित धार्मिक समारोह में पहुंचकर पूज्य जैन संतों के दर्शन कर धर्म लाभ अर्जित किया। श्रद्धालुओं ने प्रवर्तक पूज्य सुकन मुनि मसा, उप प्रवर्तक अमृत मुनि, मधुर गायक महेश मुनि, अखिलेश मुनि एवं वरुण मुनि के साथ महासति पुष्पवती मसा, महासति राजमती सहित अन्य साधु-संतों के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार प्रातः सोजत रोड से श्रद्धालु एक बस में रवाना होकर सवराड़, मांडा होते हुए सारण गांव पहुंचे। वहां आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होकर सभी श्रद्धालुओं ने संतों के सानिध्य में धर्मसभा का लाभ लिया तथा आध्यात्मिक वातावरण में श्रद्धा एवं भक्ति के साथ समय व्यतीत किया।

इस अवसर पर संघपति अन्नराज, पुनीत कुमार संतोष गुगलिया सोजत रोड, महावीर पावेचा, डूंगरमल काठेड़, कुशाल गुंदेचा, राजेश खीवसरा, दाऊलाल व्यास, अशोक जांगला, धनराज गुंदेचा, बद्रीलाल सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।

वहीं राधा रानी महिला मंडल सोजत रोड की ओर से शकुंतला शर्मा, शालिनी गुंदेचा, सुमित्रा शर्मा, रेणु शर्मा, वीणा शर्मा, सुरभि चंदा, तारा शर्मा, सज्जन, शकुंतला जागला सहित कई महिलाओं ने भी धार्मिक आयोजन में भाग लिया।

कार्यक्रम में केवलचंद धोखा, प्रकाश कटारिया पाली, सोजत जैन संघ अध्यक्ष ललित पगारिया, पत्रकार ओम पाराशर, पदम धोखा, गौतम धोखा, सुरेश बलाई, मंगलचंद मुणोत, रविंद्र गुप्ता, कैलाश जांगिड़, मंजू जांगिड़, सुनील जांगिड़ सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

Akram Khan

Written by Akram Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

आरएएस भर्ती में 149वीं रैंक हासिल करने पर विक्रम सिंह पंवार का भव्य स्वागत।