सोजत। संत शिरोमणि सतगुरु कबीर साहेब का 628वां प्राकट्य दिवस प्रथम जेष्ठ पुर्णिमा शनिवार को नगर में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न संत कबीर साहेब आश्रमों में सत्संग, प्रवचन, भजन-कीर्तन एवं धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। वहीं कबीर साहेब के अनुयायियों ने विशाल शोभायात्रा निकालकर संत कबीर साहेब के प्रति अपनी अटूट श्रद्धा व्यक्त की।
श्री छगनलाल टांक संत कबीर साहेब आश्रम में आयोजित समारोह में लहरतारा धाम काशी के प्रमुख पंथ श्री आचार्य अर्धनाम साहेब की पावन उपस्थिति रही। उनके सान्निध्य में नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। दूसरी ओर छोगाराम साहेब धर्मार्थ ट्रस्ट, रामप्याऊ द्वारा महंत रामविलास साहेब के नेतृत्व में भी संत कबीर साहेब जयंती पर विविध धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।
भव्य शोभायात्रा पाली रोड से बैंड-बाजों, ढोल-नगाड़ों और जयघोषों के साथ रवाना हुई। शोभायात्रा राजपोल गेट, मुख्य बाजार, सब्जी मंडी, चारभुजा मंदिर चौराहा और जैतारणिया दरवाजा होते हुए श्री छगनलाल टांक संत कबीर आश्रम पहुंची, जहां इसका समापन हुआ। मार्ग में विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं श्रद्धालुओं द्वारा पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया गया।
शोभायात्रा में संत-महात्माओं एवं कबीर साहेब पंथ के अनुयायियों की विशेष भागीदारी रही। इसमें सुमिरन साहेब, मदन साहेब, धीरज साहेब, राधेश्याम साहेब, विनोद दास, राजू दास, करण दास, साध्वी सुवादास, आनंद दास, ज्ञान दास, कृपा बाई, मंजू साहेब एवं राम बिहारी सहित अनेक संत शामिल हुए। साथ ही कबीर पंथ के प्रदेश अध्यक्ष कालूराम परिहार, श्रीराम कछवाहा, चंपालाल सांखला, ओमप्रकाश सांखला, उत्तम सांखला, रामलाल, डॉ. महेंद्र सांखला, कानाराम सांखला, जगदीश टांक, श्रीमती शांति देवी परिहार, शेरू भाई, बाबू दास साहेब, मांगीलाल परिहार, भीकाराम परिहार, अनिल परिहार, कैलाश परिहार सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
इधर, छोगाराम साहेब आश्रम रामप्याऊ में भी दिनभर सत्संग एवं प्रवचन कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम में संतों ने संत कबीर साहेब के जीवन, उनकी शिक्षाओं तथा मानवता, समरसता और सदाचार के संदेश पर प्रकाश डाला। सत्संग में महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में भाग लेकर संत वाणी का श्रवण किया।
इस अवसर पर केशव साहेब, बाबू दास साहेब, गौतम दास साहेब सहित अनेक संतों की उपस्थिति रही। वहीं ट्रस्ट अध्यक्ष बिर्दीचंद, उपाध्यक्ष सुरेशचंद, कोषाध्यक्ष मांगीलाल, सचिव गणपतलाल तथा पुनाराम, सोहनलाल, सैसाराम, हरिराम, पेमाराम सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाई-बहन मौजूद रहे।
संत कबीर साहेब जयंती के अवसर पर पूरे नगर में भक्तिमय वातावरण बना रहा तथा श्रद्धालुओं ने संत कबीर के बताए सत्य, प्रेम, सद्भाव और मानव सेवा के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

