in

वन्दे गंगा जल संरक्षण जन अभियान 2026: पाली के लाखोटिया गार्डन में महा-श्रमदान, शाम को तालाब पर होगा भव्य दीपदान

पाली | डिजिटल डेस्क 31 मई, 2026: पाली जिले में जल संरक्षण और स्वच्छता को लेकर एक बड़ी अलख जगती नजर आ रही है। जिला कलक्टर महोदय के निर्देशन में संचालित ‘वन्दे गंगा जल संरक्षण जन अभियान 2026’ के तहत रविवार को नगर निगम पाली द्वारा लाखोटिया गार्डन में बड़े स्तर पर जनजागरूकता, श्रमदान एवं स्वच्छता गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य आमजन को जल और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना है।

 प्रभात फेरी, रंगोली और ‘नो प्लास्टिक’ की शपथ

अभियान की शुरुआत जोश और उमंग के साथ हुई। कार्यक्रम के तहत शहर में प्रभात फेरी निकाली गई। इसके साथ ही अम्बेडकर सर्कल पर स्थित महापुरुषों की प्रतिमाओं की साफ-सफाई कर वहां आकर्षक रंगोली सजाई गई।

अस्पताल आने वाले मरीजों और परिजनों की सुविधा के लिए बांगड़ हॉस्पिटल पर जल सेवा का आयोजन हुआ। पर्यावरण को बचाने के उद्देश्य से कार्यक्रम में भारी मात्रा में वेस्ट प्लास्टिक का संकलन किया गया और उपस्थित नागरिकों को ‘नो प्लास्टिक उपयोग’ व ‘वन्दे गंगा अभियान’ की शपथ दिलाई गई।

सामाजिक संगठनों ने दिखाया उत्साह, नगर निगम की टीम रही तैनात

इस जन अभियान को सफल बनाने के लिए पाली के प्रमुख सामाजिक संगठनों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। द रिसेट फाउंडेशन, मुस्कान मित्र मंडल एवं जन सेवा सद्भावना समिति के सदस्यों ने मैदान में उतरकर श्रमदान किया।

प्रशासनिक एवं सामाजिक भागीदारी की एक झलक:

नगर निगम पाली टीम: सचिव पुरुषोत्तम पंवार, राजस्व अधिकारी राम विश्नोई, त्रिलोक सोलंकी, अधिशासी अभियंता ललित मोहन, सहायक अभियंता अजय गहलोत, दिनेश पालीवाल, लोकेश जैन, सीएसआई दिलीप जावा एवं जगदीश कुमावत।

द रिसेट फाउंडेशन: सौरभ बालवंशी, जितेंद्र पटेल, संजय पटेल, रमेश पटेल, कुलदीप सिंह, हर्षवर्धन जैतावत, कमलेन्द्र सिंह राठौड़, मानवेन्द्र सिंह, नेतल परिहार, कुनाल गांधी, कीर्ति जैन, ऋषभ छाजेड़, मान्या छाजेड़ एवं हितार्थ सिंह परिहार।

जनसेवा सद्भावना समिति: सोहन लाल भाटी, राजेन्द्र कुमार मेड़तिया, ईश्वर सिंह, दिनेश त्रिवेदी, मुकुल शील, प्रियंका बौद्ध, कायना बानो एवं राजेश।

मुस्कान मित्र मंडल: श्रीमती जयंत व्यास, श्रीमती चंद्रिका शर्मा, श्रीमती लक्ष्मी बलवंशी, श्री शिव प्रसाद परिहार, श्री राजेश वैष्णव, श्री जगदीश प्रसाद दुबे, श्री कृष्ण चंद्र शर्मा, श्री वीरेंद्र सिंह शेखावत, श्री नारायण बलवंशी एवं श्री केसाराम।

शाम को लाखोटिया तालाब पर होगा ‘दीपदान

नगर निगम और जिला प्रशासन की ओर से जानकारी दी गई है कि इस अभियान के तहत आज सायंकाल लाखोटिया तालाब पर एक विशेष दीपदान कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। प्रशासन ने पाली के सभी प्रबुद्ध नागरिकों से अपील की है कि वे शाम को अधिक से अधिक संख्या में लाखोटिया तालाब पहुंचकर इस भव्य दीपदान का हिस्सा बनें।

समाज के हर वर्ग की इस सक्रिय भागीदारी से स्पष्ट है कि पाली में जल संरक्षण और स्वच्छता के प्रति आयोजित यह अभियान अब केवल सरकारी कार्यक्रम न रहकर एक बड़ा ‘जनआंदोलन’ बन चुका है।

Rj22 news

Written by Rj22 news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोजत: संत कबीर साहेब के 628वें प्राकट्य दिवस पर गूंजे सत्संग और भजन, निकली भव्य शोभायात्रा।

भीषण गर्मी में सहारा बनी रावणा राजपूत समाज की अनूठी पहल, दो मोबाइल वैन प्याऊ और पांच स्थानों पर रखे शीतल जल के कैम्पर