पाली। नौतपा के चलते क्षेत्र में पड़ रही भीषण और रिकॉर्ड तोड़ गर्मी को देखते हुए रावणा राजपूत समाज की ओर से एक और नई मोबाइल वैन प्याऊ का शुभारंभ किया गया है। शहर में एक मोबाइल वैन प्याऊ पहले से ही संचालित थी, जिसके बाद अब ये दोनों मोबाइल वैन शहर के भीतरी और तंग क्षेत्रों में घूम-घूमकर आम नागरिकों की प्यास बुझा रही हैं।
रावणा राजपूत समाज द्वारा लगातार तीसरे वर्ष भी ग्रीष्मकाल में निःशुल्क शीतल जल सेवा का यह पुनीत कार्य किया जा रहा है। मोबाइल वैन के अलावा समाज द्वारा शहर के ऐसे पांच प्रमुख व्यस्ततम स्थानों को चिन्हित किया गया है, जहाँ आम नागरिकों की आवाजाही सबसे अधिक रहती है।
इन स्थानों पर की गई व्यवस्था:
समाज की ओर से रावणा राजपूत समाज भवन के पास, प्रताप चौराहा, मिलगेट इंडस्ट्रियल एरिया, कचहरी परिसर और सूरज पोल के समीप शीतल जल के कैम्पर लगवाए गए हैं। इन सभी पांचों स्थानों पर समाज बंधु पूरी निष्ठा के साथ नियमित रूप से अपनी सेवाएं दे रहे हैं, ताकि राहगीरों और जरूरतमंदों को इस तपती गर्मी में ठंडा पानी मिल सके और उन्हें राहत मिले।
सेवा कार्य में जुटे समाज बंधु:
इस संपूर्ण शीतल जल सेवा व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने में उगमसिंह चौहान, रविन्द्रसिंह भाटी, बहादुरसिंह राठौड़, राजेन्द्रसिंह सिसोदिया, लक्ष्मणसिंह भाटी, विक्रमसिंह गाेयल, मनोहरसिंह गौड़, महेन्द्रसिंह चौहान, जितेन्द्रसिंह खिंवाड़ा, कालूसिंह राठौड़, गणपतसिंह दहिया, मनोहरसिंह चोटिला, प्रतापसिंह पंवार, शेरसिंह चौहान, खेतसिंह पंवार, नाथुसिंह, विक्रमसिंह भाटी एवं कालूसिंह खोखर सहित समाज के अनेक पदाधिकारी और समाज बंधु दिन-रात सेवा कार्य में जुटे हुए हैं।


