in

सोजत: टीम बिजनेस मित्र द्वारा 51 किलो अनाज और नारियल बुरे से किया “कीड़ी नगरा”, जीव दया का दिया संदेश।

सोजत सिटी। रविवार को Team बिजनेस मित्र द्वारा जीव दया और पर्यावरण संरक्षण की भावना को लेकर एक अनोखी सेवा गतिविधि आयोजित की गई। टीम के सदस्यों ने खुले मैदान क्षेत्र में पहुंचकर चिटियों एवं छोटे जीवों के लिए 51 किलो का “कीड़ी नगरा” किया।

इस दौरान टीम के सदस्यों ने बताया कि भीषण गर्मी में छोटे जीवों को भोजन उपलब्ध करवाना भी मानवता और सेवा का महत्वपूर्ण हिस्सा है। कार्यक्रम में टीम बिजनेस मित्र के सभी सदस्यों ने भाग लिया और जीवों के प्रति दया भाव रखने का संदेश दिया।

स्थानीय लोगों ने Team बिजनेस मित्र की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि समाज में ऐसे कार्य लोगों को प्रकृति और जीव-जंतुओं के प्रति संवेदनशील बनने की प्रेरणा देते हैं।

कार्यक्रम के अंत में टीम सदस्यों ने भविष्य में भी इसी प्रकार की सामाजिक एवं सेवा गतिविधियां लगातार जारी रखने का संकल्प लिया।

Akram Khan

Written by Akram Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भीषण गर्मी में सहारा बनी रावणा राजपूत समाज की अनूठी पहल, दो मोबाइल वैन प्याऊ और पांच स्थानों पर रखे शीतल जल के कैम्पर

सोजत सेवा मण्डल ने निभाई मानवता की मिसाल,36 वीं लावारिस लाश का किया दाह-संस्कार।