in

पाली मुस्लिम एकता मंच के नेतृत्व में होगा भव्य मोहर्रम सम्मान समारोह, जावेद भास्कर संभालेंगे कमान

पाली। गंगा-जमुनी तहजीब और आपसी भाईचारे को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इस वर्ष 26 जून 2026 को मोहर्रम पर्व के अवसर पर एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। यह गरिमामयी कार्यक्रम ‘पाली मुस्लिम एकता मंच’ के नेतृत्व में आयोजित होगा, जिसकी मुख्य कमान और आयोजन की जिम्मेदारी जाने-माने समाजसेवी जावेद भास्कर संभाल रहे हैं।

कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए आयोजकों ने बताया कि पाली जिले में पारंपरिक रूप से निकलने वाले पांच प्रमुख मोहर्रमों का इस मंच पर विशेष रूप से इस्तकबाल (स्वागत) किया जाएगा। इनमें रोजा व सबसे बड़ा पीठ के मोहर्रम नाडी मोहल्ला सहित मोहर्रम चूड़ीगरान, मोहर्रम फलटन जंगीवाड़ा, मोहर्रम खेरादियां कादरिया चौक और मोहर्रम भेरूघाट जूनी पाली शामिल हैं।

इस ऐतिहासिक सम्मान समारोह के दौरान सभी पांचों मोहर्रम के लाइसेंसदारों, अखाड़ा उस्तादों और मोहतमिमों (पदाधिकारियों) का पाली मुस्लिम कौमी एकता मंच की जानिब से साफा पहनाकर और स्मृति चिह्न भेंट कर अदब के साथ बहुमान किया जाएगा। कार्यक्रम को सुचारू और प्रभावी बनाने के लिए मंच संचालन उद्घोषक जाहिद गौरी को सौंपी गई है।

इन्होंने संभाली व्यवस्थाओं की कमान:

इस भव्य आयोजन को सफल बनाने के लिए कौमी एकता मंच की एक मजबूत टीम लगातार तैयारियों में जुटी हुई है। कार्यक्रम के मुख्य सहयोगकर्ताओं में गुलाम मुस्तफा, रसाल भाई मेहर, आरिफ नवीन, नौसाद भाई, असलम खान सिंधी, फिरोज चितारा, जाहिद गौरी, रमजान सामरिया, लियाकत गौरी, रमजान भाटी, अरबाज खान अज्जू, यासीन शबावत, मेराज अली चूड़ीगर, सलीम JDR, फिरोज चक्कीवाला, आसिफ झूलन शाहजी, हाजी चढ़वा, रफीक टोपीवाला और सद्दाम बेलिम सहित समाज के कई गणमान्य लोग अपनी सक्रिय सेवाएं दे रहे हैं।

Rj22 news

Written by Rj22 news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पाली कांग्रेस ने सेवा कार्य और पौधारोपण कर मनाया जननेता राहुल गांधी का जन्मदिन, ‘अपना घर आश्रम’ में बांटी मिठाई

बोरनडी पंचायत में पानी का संकट: ग्रामीणों ने घेरा ग्राम सेवा शिविर, बड़ी टंकी के लिए सौंपा ज्ञापन