in

राणावास में शांति और सौहार्द के साथ मनाया गया मोहर्रम; पुलिस प्रशासन का हुआ भव्य स्वागत

राणावास (पाली)। क्षेत्र में मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और आपसी सौहार्द के साथ मनाया गया। इस दौरान युवाओं ने हैरतअंगेज अखाड़े के करतब दिखाए, जिसे देखकर मौजूद लोग मंत्रमुग्ध हो गए।

शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन के सराहनीय सहयोग के लिए मुस्लिम समाज द्वारा उनका विशेष आभार व्यक्त किया गया। मुस्लिम समाज के सदर मोहम्मद साबीर जी खैरादी और लाइसेंसदार हाजी दिलदार खां जी के नेतृत्व में पुलिस प्रशासन के प्रति सम्मान प्रकट किया गया। इस अवसर पर राणावास चौकी प्रभारी एएसआई मोहनलाल जी, कांस्टेबल सुरेश जी, इंद्रराज जी और प्यारे लाल जी का साफा पहनाकर और मालाएं पहनाकर भव्य स्वागत व अभिनंदन किया गया।

ये रहे मौजूद:

कार्यक्रम के दौरान मौलाना गुलाम रसुल अकबरी, हाजी शकुर खां जी, हाजी निजामुद्दीन जी, अल्पसंख्यक विभाग के ब्लॉक अध्यक्ष सफी गौरी, रमजान जी, फिरोज खान, जफ्फर अली, सलीम खां, इंसाफ अली, पीर मोहम्मद, उप सरपंच आमीन पठान, अनवर अली, आसीफ, हकीम भाई, शरीफ, शाह अहमद जी कुरैशी सहित तमाम मुस्लिम समाज के पुरुष और बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं। सभी ने एकता और भाईचारे का संदेश देते हुए शांतिपूर्वक पर्व संपन्न कराया।

Rj22 news

Written by Rj22 news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अकीदत और गमगीन माहौल में निकले ताजिया जुलूस: अखाड़े के हैरतअंगेज करतब देख थमीं सांसें

समर कैंप से निखरती है प्रतिभा, बढ़ता है आत्मविश्वास : एसडीएम रवि प्रकाश