अकरम खान, सोजत। स्थानीय बिड़ला इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित समर कैंप का समापन समारोह उत्साह और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि उपखंड अधिकारी (एसडीएम) रवि प्रकाश ने कहा कि आज महिलाएं अपने आत्मविश्वास, प्रतिभा और मेहनत के बल पर हर क्षेत्र में सफलता का परचम लहरा रही हैं। राज्य सरकार भी महिला सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है और महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए आवश्यक अवसर एवं संसाधन उपलब्ध करा रही है। उन्होंने कहा कि समर कैंप जैसी गतिविधियां बच्चों और महिलाओं में सृजनात्मक एवं रचनात्मक सोच विकसित कर उन्हें आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा देती हैं।
समारोह की अध्यक्षता चारण गढ़वी इंटर फाउंडेशन के चेयरमैन अनोप सिंह लखावत ने की। उन्होंने कहा कि महिलाओं ने हर क्षेत्र में अपनी योग्यता सिद्ध कर समाज में सम्मानजनक स्थान प्राप्त किया है। इस अवसर पर कैंप में बच्चों द्वारा तैयार की गई आकर्षक कलाकृतियों एवं हस्तनिर्मित सामग्रियों की प्रदर्शनी लगाई गई, जिसकी अतिथियों ने मुक्त कंठ से सराहना की। एसडीएम ने ईशिका एवं मोक्ष दवे को प्रोत्साहित किया, वहीं गौरव की प्रभावशाली प्रस्तुति ने सभी का ध्यान आकर्षित किया।
समारोह में श्रीमती मंजू लखावत,प्रदेश भाजपा युवा मोर्चा उपाध्यक्ष राकेश पंवार लीलावती आर्य , ब्रह्म कुमारी बहिने एवं भारत विकास परिषद् सचिव पारस मल सिंगाड़िया ,राम ड़ा स्वरूप भटनागर, महेंद्र माथुर,अंकुर बलई ,मदन गहलोत, चेतन व्यास, करण सिंह ,आशा राजपुरोहित आदि उपस्थित थे
कैंप के सफल संचालन में उषा सेन, प्रिया तथा प्रशिक्षकों तरुणा, प्रियंका त्रिवेदी, अंजू, रुहीन, अंकिता, नीलम, लक्षिका, रीत, रिया और यशोदा का विशेष योगदान रहा।


