in

सोजत: 628वें कबीर जयंती महोत्सव की तैयारियां पूर्ण, 29 जून सोमवार को निकलेगी भव्य शोभायात्रा, दिनभर होंगे सत्संग-प्रवचन।

सोजत। संत शिरोमणि कबीर साहेब की 628वीं जयंती के उपलक्ष्य में 29 जून 2026 सोमवार को संत छोगाराम जी साहेब धर्मार्थ ट्रस्ट आश्रम, रामप्याऊ में भव्य कबीर जयंती महोत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। महोत्सव को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

ट्रस्ट अध्यक्ष बिरदीचंद ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 7:30 बजे उपखंड कार्यालय सोजत के सामने से भव्य शोभायात्रा के साथ होगी। शोभायात्रा राजपोल गेट, मुख्य बाजार, सब्जी मंडी, जैतारणिया दरवाजा, सीओ कार्यालय तथा कृषि मंडी रोड से होते हुए ट्रस्ट आश्रम, रामप्याऊ पहुंचेगी।

शोभायात्रा में महंत रामविलास साहेब, केशवदास साहेब, बाबुदास साहेब, गौतमदास साहेब, खूमदास साहेब सहित अनेक संतों का सान्निध्य रहेगा। बैंड-बाजों, ढोल-नगाड़ों और कलश यात्रा के साथ श्रद्धालु भक्ति और उल्लास के माहौल में शामिल होंगे।

आश्रम में दोपहर एवं रात्रि दोनों सत्रों में संतों के सान्निध्य में सत्संग और आध्यात्मिक प्रवचनों का आयोजन किया जाएगा। प्रवचनों में संत कबीर साहेब की वाणी के माध्यम से मानवता, समानता, भाईचारे, जात-पात, ऊंच-नीच और भेदभाव से ऊपर उठकर सत्य, सदाचार एवं मोक्ष के मार्ग का संदेश दिया जाएगा।

ट्रस्ट की ओर से क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कबीर साहेब के अमर संदेश को आत्मसात करने और महोत्सव को सफल बनाने का आह्वान किया गया है।

कार्यक्रम को भव्य और सफल बनाने के लिए अध्यक्ष विरदी चन्द गहलोत, उपाध्यक्ष सुरेश चंद्र परिहार, कोषाध्यक्ष मांगीलाल जी टांक, सचिन, गणपत लाल जी गहलोत, पुनाराम जी, मांगीलाल जी, सोहन जी, ओम प्रकाश जी जांगिड़, नथुराम गारू,
इंदर चंद, मोहनलाल,राकेश, श्यामलाल सहित सभी भक्त लगे हुए है।

Akram Khan

Written by Akram Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भेरूजी मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव: वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुई प्राण-प्रतिष्ठा, भक्ति और आस्था में सराबोर रहा बासनी तिलवाड़िया।